
पिता 3 बार के CM, भाभी विधायक और भाई युवा मोर्चा में... जानिए झारखंड की सियासत में कितना है सोरेन फैमिली का दबदबा
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब सत्ताधारी गठबंधन चंपई सोरेन की ताजपोशी की तैयारी में है. आदिवासी बाहुल्य राज्य की सियासत में सोरेन फैमिली से कौन-कौन एक्टिव है और किन-किन इलाकों में दबदबा है?
झारखंड में आदिवासियों की जमीन और महाजनी प्रथा के खिलाफ एक आंदोलन चला था- धनकटनी आंदोलन. धनकटनी आंदोलन की उपज शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन चलाया और खुद को बड़े आदिवासी नेता के तौर पर स्थापित करने में सफल रहे. अब शिबू सोरेन के 'सियासी धान' झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर संकट के बादल छा गए हैं.
गुरुजी और दिशोम गुरु के नाम से मशहूर शिबू के बेटे हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. हेमंत ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत की गिरफ्तारी की स्थिति में अगले सीएम के लिए हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम चर्चा में था लेकिन जब ऐलान हुआ, सत्ता की कमान शिबू के भरोसेमंद चंपई के हाथों में चली गई.
सत्ता की कमान भले ही चंपई के हाथ होगी लेकिन दबदबा दिशोम गुरु यानी शिबू सोरेन के परिवार का ही रहेगा, यह भी तय माना जा रहा है. दरअसल, शिबू सोरेन ने धनकटनी और अन्य छोटे-छोटे आंदोलनों के जरिए आदिवासियों को एकजुट किया, उनके अधिकार की लड़ाई से अपना सियासी आधार तैयार किया जिसे अलग झारखंड राज्य के आंदोलन ने और मजबूत किया.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रही थीं Kalpana Soren, अचानक पिक्चर से कैसे हुईं बाहर?
शिबू की बनाई जमीन पर सोरेन परिवार के सदस्य अपने सियासत की भव्य इमारत तैयार करते चले गए. झारखंड की सियासत में सोरेन परिवार के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परिवार का करीब-करीब हर सदस्य राजनीति में सक्रिय है ही, कल्पना और बसंत को छोड़ दें तो लगभग सभी विधानसभा की देहरी तक पहुंच भी चुके हैं.
झारखंड की राजनीति में सोरेन परिवार से कौन-कौन

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








