
पिता ने बेटी की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप, प्रेम प्रसंग से गुस्से में था आरोपी
AajTak
कलबुर्गी में एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या की और कीटनाशक डालकर इसे आत्महत्या का रूप दे दिया क्योंकि वह एक अलग समुदाय के युवक से प्रेम करती थी. पिता शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को दो रिश्तेदारों की संलिप्तता का संदेह है. हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है. फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके मुंह में कीटनाशक डाल दिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस डी ने बताया कि यह संदिग्ध ऑनर किलिंग का मामला है, क्योंकि लड़की का एक अलग समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसका उसके पिता शंकर ने विरोध किया था.
घटना गुरुवार को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने आत्महत्या कर ली और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि, मामले में संदेह होने पर स्थानीय पुलिस ने गांव में जांच शुरू की.
जांच में पता चला कि शंकर ने अपनी बेटी की हत्या की और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. पुलिस आयुक्त के अनुसार, शंकर को अपनी पांच बेटियों में से अन्य तीन की शादी की चिंता थी. उन्हें डर था कि अंतरजातीय प्रेम संबंध उनकी अन्य बेटियों के विवाह को प्रभावित कर सकता है.
पुलिस ने शंकर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शरणप्पा ने बताया कि शंकर ने पहले अपनी बेटी का गला दबाया और फिर कीटनाशक डालकर इसे आत्महत्या का रूप दिया.
गांव वालों को इस पर विश्वास हो गया और उन्होंने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस को शंकर के दो रिश्तेदारों की संलिप्तता पर भी संदेह है, जिनकी जांच चल रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








