
पिता की सीख का जिक्र, PM मोदी पर निशाना... सिसोदिया ने CM केजरीवाल को भेजा 3 पन्नों का इस्तीफा
AajTak
दिल्ली की शराब नीति मामले में अरेस्ट मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने तीन पन्नों के इस इस्तीफे में उन्होंने अपने पिता का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.
दिल्ली की शराब नीति के मामले में अरेस्ट मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखे तीन पन्नों के इस इस्तीफे में उन्होंने अपने पिता का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा- दिल्ली के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि पिछले 8 साल तक दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया. मेरे स्वर्गीय पिता ने मुझे अपना काम हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करने की शिक्षा दी थी.
उन्होंने आगे लिखा- जब मैं छठवीं क्लास में पढ़ता था तब मेरे पिता ने मुझे भगवान कृष्ण की एक बहुत ही सुंदर तस्वीर फ्रेम कराकर मेरे बिस्तर के सामने लगाई थी. इस तस्वीर के नीचे उन्होंने एक वाक्य लिखा था- अपने काम को ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करना ही सच्ची कृष्ण पूजा है.
उन्होंने लिखा- मेरे माता-पिता द्वारा किए गए ऐसे लालन-पालन की बदौलत आज ईमानदारी और निष्ठा मेरे संस्कार में हैं. दुनिया की कोई ताकत न मुझसे बेईमानी करा सकती है और न ही काम के प्रति मेरी निष्ठा कम कर सकती है. मैं खुद भी चाहकर यह काम नहीं कर सकता हूं. यह बहुत दुखद है कि 8 साल तक लगातार ईमानदारी और सत्य निष्ठा से काम करने के बाद बावजूद मेरे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन ये सारे आरोप झूठ हैं. ये आरोप अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की राजनीति से घबराए हुए, कायर और कमजोर लोगों की साजिश से ज्यादा और कुछ नहीं है.'
देशभर में आर्थिक तंगी, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे करोड़ों लोगों की नजर में आज अरविंद केजरीवाल एक उम्मीद का नाम बन चुका है. आपकी बातों को लोग अन्य नेताओं के जुमले के रूप में नहीं देखते.
मेरे ऊपर अभी कई और FIR होंगी
मनीष सिसोदिया ने अपने इस्तीफे में आगे लिखा- मेरे ऊपर कई एफआईआर की गई हैं. कई और करने की तैयारी है. उन्होंने मुझे बहुत डराया, धमकाया, लालच दिया. जब मैं उनके सामने नहीं झुका तो आज उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है. मैं इनकी जेलों से भी नहीं डरता हूं. आजादी के लिए लड़ने वालों पर अंग्रेजों ने झूठे और बेबुनियाद मुकदमों में फंसा कर जेल में डाल दिया था. यहां तक फांसी भी लगवाई थी. यह सब लोग मेरी प्रेरणा के स्रोत हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










