
पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1761 नए मामले, एक्टिव केस लोड भी घटे
AajTak
देश में इस समय कोरोना वायरस की दैनिक और साप्ताहिक दोनों सकारात्मकता दर 0.41 प्रतिशत पर है. वहीं पिछले 23 घंटों में दर्ज 127 कोरोना मौतों के साथ, देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5.16 लाख हो गई है.
एक ओर दुनिया के कई देश अभी भी कोविड-19 की मार झेल रहे हैं तो वहीं भारत में रविवार को वायरस के दैनिक मामले 2,000 के नीचे देखे गए. पिछले 24 घंटों में 4 लाख 31 हजार कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें देश भर में 1,761 नए मामले पाए गए.
शनिवार को भारत में संक्रमण के 2,075 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं देशभर में एक्टिव केस लोड घटकर 26,240 रह गए हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ये सक्रिय केसलोड देश के कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत हिस्सा है. पिछले 24 घंटों में कुल 3,196 कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक हुए हैं यानी रिकवरी दर में सुधार हुआ और यह 98.74 प्रतिशत हो गया.
यहां दैनिक और साप्ताहिक दोनों सकारात्मकता दर 0.41 प्रतिशत रहीं. पिछले 23 घंटों में दर्ज 127 कोरोना मौतों के साथ, देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5.16 लाख हो गई है. कोरोना के चलते मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर है. इस बीच, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 181.21 करोड़ से अधिक हो गया है. इधर, 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 17 लाख से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है. इनका टीकाकरण इस साल 16 मार्च को शुरू हुआ था. उक्त आयु वर्ग के 17.36 लाख बच्चों ने कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली खुराक ली है.
इसके अलावा अब तक 2.17 करोड़ लोगों को 'एहतियाती खुराक' दी जा चुकी है, जिसके लाभार्थियों में फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं. इनमें से 43.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को, 66.6 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को और 1.07 लाख, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को डोज दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










