
पिछड़ने के बाद वापसी करने में माहिर है टीम इंडिया, टेस्ट इतिहास में छठी बार किया ऐसा
AajTak
भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत ली है. टेस्ट इतिहास में यह छठा मौका है, जब भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज जीती हो.
भारत ने सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पारी और 25 रनों से करारी मात दी है. इसी के साथ भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत ली है. टेस्ट इतिहास में यह छठा मौका है, जब भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज जीती हो. (Photo- BCCI) भारत को चेन्नई के पहले टेस्ट में 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों मैच जीत लिए. भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से करारी मात दी थी. जबकि अहमदाबाद के तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने 10 विकेट से जीता था. C.H.A.M.P.I.O.N.S! 🏆 👏 🇮🇳#TeamIndia @Paytm #INDvENG pic.twitter.com/i4KWDxx2Ml 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज जीतने में कामयाब रहा था. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से करारी हार मिली थी. इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने मेलबर्न और ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत दर्ज की थी, जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटा थी. इस तरह भारत ने 2-1 से सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा था.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












