
पिगी बैंक खरीदने घर से निकली 12 साल की बच्ची खून से लथपथ मिली, रेप की आशंका
AajTak
एक सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर में 12 वर्षीय एक बच्ची खून से लथपथ मिली थी. लड़की रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी. मगर, वह जब काफी देर होने के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरवा इलाके की है.
एक सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर में 12 वर्षीय एक बच्ची रविवार को खून से लथपथ मिली थी और वह दर्द से कराह रही थी. मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरवा इलाके की है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहगीर घायल नाबालिग का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं.
वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को अस्पताल ले जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया, “लड़की रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी. मगर, वह जब काफी देर होने के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.”
गेस्ट हाउस के गार्ड ने दी पुलिस को सूचना
उन्होंने कहा, “गेस्ट हाउस के गार्ड ने बच्ची को खून से लथपथ और दर्द से कराहते देखा, तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और नाबालिग को अस्पताल ले गए. बाद में लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस में लगे एक कैमरे से सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है. इसमें नाबालिग से एक युवक बात करते नजर आ रहा है.”
सीसीटीवी में बच्ची के साथ दिखे युवक का लगा रहे हैं पता
एसपी ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग के साथ एक युवक भी था. मगर, बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है. युवक की पहचान की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की के साथ रेप हुआ या नहीं. उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










