
पिंजरा तोड़ एक्टिविस्ट नताशा को मिली बेल, बीते दिन हुई थी पिता की मौत
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पिंजरा तोड़ एक्टिविस्ट नताशा नरवाल को बेल दे दी है. नताशा को 50 हजार के मुचलके पर तीन हफ्ते की जमानत दी गई है. बीते दिन ही नताशा के पिता की कोरोना से मौत हुई थी.
दिल्ली दंगो की आरोपी नताशा नरवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते के लिए जमानत दे दी है. नताशा के पिता की कल रात ही कोविड से मौत हुई है, कोर्ट ने नताशा को 50 हज़ार के निजी मुचलके पर रिहा किया है,इसके आलावा नताशा को पुलिस को अपना नम्बर देने और उनके संपर्क में रहने को भी कहा गया है. नताशा ने दिल्ली हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी लगाई थी. नताशा ने कोर्ट में अपनी अर्जी में कहा था कि पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए घर में कोई नहीं है, उसकी माँ की 15 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि भाई भी कोविड से संक्रमित है. आपको बता दें कि 'पिंजरा तोड़' नाम के एक लेफ्ट ओरिएंटेड ग्रुप की एक्टिविस्ट नताशा नरवाल फिलहाल दिल्ली दंगों के संबंध में तिहाड़ जेल में हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










