
पिंक शेरवानी में मंत्री, कढ़ाईदार लहंगे में प्रोफेसर अमरीन... चंडीगढ़ में शाही शादी
AajTak
चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंजाब यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर ने शाही अंदाज में शादी रचाई. पेस्टल पिंक शेरवानी और नारंगी-पिंक पगड़ी में मंत्री दूल्हा, जबकि भारी कढ़ाईदार लहंगे में प्रोफेसर दुल्हन पर सभी की नजरें थी. गुरुद्वारे में संपन्न इस शादी में करीबी रिश्तेदारों व मित्रों ने शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया.
चंडीगढ़ में शादी के दिन हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शाही अंदाज में पिंक शेरवानी और चमकदार नारंगी-पिंक पगड़ी पहनी. हाथ में पारंपरिक तलवार लिए हुए शाही और शान के साथ नजर आए. शेरवानी की बारीक कढ़ाई और पगड़ी की चमक ने शादी के माहौल को और भव्य बना दिया.
दुल्हन अमरीन कौर, पंजाब यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर, अपने माता-पिता के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं. उन्होंने भारी कढ़ाई वाले लहंगे और पारंपरिक आभूषण पहने, जो शादी की भव्यता और पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखा रहा था. उनके चेहरे पर मुस्कान और दूल्हे की तरफ नजर ने समारोह की खुशियों को दोगुना कर दिया. शादी समारोह में परिवार के करीबी रिश्तेदार और मित्र उपस्थित थे, जिन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया.
शाही शादी का आयोजन
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक 35 वर्षीय विक्रमादित्य शादी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेरे जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है. शादी का आयोजन एक गुरुद्वारे में हुआ, जहां दोनों परिवारों के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे. विक्रमादित्य सिंह शिमला जिले के पूर्व राजकीय राज्य बुशहर के शाही परिवार से आते हैं. वे छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटै हैं.
यह उनकी दूसरी शादी है. पहली शादी राजस्थान के एक पूर्व शाही परिवार की महिला से हुई थी. दोनों ने 2019 में विवाह किया था, लेकिन पिछले साल तलाक हो गया. राजनीतिक और सामाजिक जगत में यह दूसरा विवाह भी चर्चा का विषय बना रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










