
पालतू डॉगी को कुत्ता कहने पर भड़के शख्स ने कर दी पड़ोसी की हत्या, तमिलनाडु की वारदात
AajTak
पड़ोसी के पालतू डॉगी को कुत्ता कहना एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुआ. अपने पालतू डॉगी को नाम लेने की बजाय कुत्ता कहे जाने को लेकर शख्स इतने भड़के कि पड़ोस में ही रहने वाले बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक बुजुर्ग उनका रिश्तेदार भी था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पड़ोसी ने एक शख्स के पालतू डॉगी को कुत्ता कह दिया. इससे भड़के शख्स ने बुजुर्ग की हत्या कर दी. घटना तमिलनाडु के मदुरै जिले के डिंडीगुल इलाके की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. हत्या के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. घटना 19 जनवरी की है.
जानकारी के मुताबिक मदुरै जिले के डिंडीगुल इलाके के थाडीकोम्बु गांव में डेनियल और विंसेंट नाम के लोगों ने एक डॉगी पाल रखा था. उनके पड़ोस में ही रायप्पन नाम का शख्स रहता था जो विंसेंट और डेनियल का रिश्तेदार भी था. पेशे से किसान रायप्पन ने कई बार ये शिकायत की थी पड़ोसी का पालतू डॉगी आसपास से गुजर रहे लोगों को देखकर आक्रामक हो जाता है.
रायप्पन ने कई बार इसे लेकर डेनियल और विंसेंट से शिकायत की थी. डेनियल और विंसेंट रायप्पन के पालतू डॉगी का नाम लेने की जगह उसे कुत्ता कहने को लेकर नाराजगी जताते थे. बताया जाता है कि रायप्पन ने 19 जनवरी के दिन डेनियल और विंसेंट से उनके पालतू डॉगी की शिकायत की. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.
कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि रायप्पन ने डेनियल और विंसेंट के पालतू डॉगी को मारने के लिए छड़ी मांगी. इतना सुनकर डेनियल और विंसेंट भड़क गए. दोनों ने रायप्पन पर हमला बोल दिया. डेनियल और विंसेंट ने रायप्पन की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में घायल 65 साल के रायप्पन मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े.
आनन-फानन में लोग रायप्पन को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों की तहरीर पर थाडीकोम्बु थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाडीकोम्बु थाने की पुलिस रायप्पन की हत्या के मामले में आरोपी डेनियल और विंसेंट की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










