
पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार... कानपुर से हुई गिरफ्तारी
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले में हत्या के एक मामले में आरोपी होने के बाद पिछले 24 वर्षों से फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी हत्या के बाद से ही फरार था.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में हत्या के एक मामले में आरोपी होने के बाद पिछले 24 वर्षों से फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी की पहचान मामू उर्फ छोटे उर्फ बाबू ओमप्रकाश श्रीसाहुनी दिवाकर के रूप में हुई है. उसे 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया.
सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक 14 जनवरी, 2001 को मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (46) नामक एक व्यक्ति की विरार इलाके में धारदार हथियार से पेट में वार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी. विरार पुलिस ने बाद में हारुन अली मुस्तकीन अली सैयद और मामू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया. अपराध के पीछे का मकसद बकाया किराया न चुकाने को लेकर विवाद था.
यह भी पढ़ें: पालघर में गिरफ्तार हुआ मर्डर का आरोपी, 15 साल पहले पीट-पीटकर ले ली थी युवक की जान
मृतक अक्सर पास की हार्डवेयर की दुकान से आरोपी के ऑटोरिक्शा में यात्रा करता था, लेकिन कथित तौर पर किराया नहीं देता था. बल्लाल ने बताया कि मामला आगे बढ़ा और चाकू मारने की घटना हुई. सैयद को शुरू में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामू भागने में सफल रहा और 24 साल तक उसका पता नहीं चला.
बल्लाल ने बताया कि आरोपी गायब हो गया और मामला दो दशक से अधिक समय तक ठंडा रहा. 24 साल बाद किसी को ट्रैक करना आसान काम नहीं है, लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी. लेकिन इस साल की शुरुआत में मामले की फिर से जांच शुरू की गई. हमने उस समय से ऑटोरिक्शा चालकों की पहचान करना शुरू किया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के रिकॉर्ड से क्रॉस-चेकिंग की.
फिर हमने आरोपी के बेटे और भतीजे से प्राप्त फोन नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया. इस तरह हम कानपुर के पहाड़पुर में उसके स्थान पर पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस दल को उत्तर प्रदेश भेजा गया और कई दिनों की निगरानी के बाद कानपुर पुलिस की मदद से आरोपी को हामिदपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







