
पालघर के लॉज में एक्सिडेंटल फायरिंग में नाबालिग लड़की को लगी गोली... ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, बंदूक जब्त
AajTak
एसपी यतीश देशमुख ने कहा कि लड़की रिवॉल्वर से चली गोली से गंभीर रूप से घायल पाई गई. लड़की को माहिम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बोइसर के एक अस्पताल ले जाया गया. उसके साथ कमरे में मौजूद 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया गया और बंदूक जब्त कर ली गई है.
Teenager Girl Injured in Accidental Firing at Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले के केलवा में शुक्रवार दोपहर एक लॉज में 17 वर्षीय एक लड़की को गोली लग गई. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि यह चोट संभवतः बंदूक संभालते समय दुर्घटनावश हुई गोलीबारी के कारण लगी है. मामले की जांच की जा रही है.
पालघर के पुलिस अधीक्षक (SP) यतीश देशमुख ने पीटीआई को बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब नाबालिग लड़की अपने 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिसॉर्ट में चेक इन कर रही थी. घटना के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया गया है.
एसपी यतीश देशमुख ने कहा कि लड़की रिवॉल्वर से चली गोली से गंभीर रूप से घायल पाई गई. लड़की को माहिम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बोइसर के एक अस्पताल ले जाया गया. उसके साथ कमरे में मौजूद 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया गया और बंदूक जब्त कर ली गई है.
पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बंदूक, एक कट्टा (देशी हथियार) अवैध है और वह लड़के के पास था. पुलिस का मानना है कि बंदूक गलती से चल गई, जब वे इसे संभाल रहे थे. लड़के से घटनाओं की श्रृंखला और रिवॉल्वर के पिछले घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है.
एसपी ने कहा कि हम जांच के हिस्से के रूप में लॉज के मालिक और घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ करेंगे. इससे पहले दिन में पालघर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीएस नरले ने पीटीआई को बताया कि लड़की उस समय घायल हो गई, जब हथियार संभालते समय उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










