
पार्टी में हुई बहस ने लिया खौफनाक मोड़, दोस्त का कान काटा और चबा गया!
AajTak
महाराष्ट्र में ठाणे के रहने वाले एक युवक ने झगड़े के बीच अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे निगल भी लिया. दोनों अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे जब यह घटना घटी.
दोस्तों के बीच कई बार बहस के बाद लड़ाई झगड़े और मारपीट जैसी खबरें आए दिन आती हैं लेकिन हाल में जो मामला सामने आया वह हैरान करने और डरा देने वाला है. महाराष्ट्र में ठाणे के रहने वाले एक युवक ने झगड़े के बीच अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे चबा भी लिया. एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.
कासारवडावली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पाटलिपाड़ा इलाके की एक पॉश हाउसिंग सोसायटी में हुई. 37 साल के श्रवण लीखा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और आरोपी 32 साल का विकास मेनन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे. यहां हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई. इस झगड़े में मेनन अचानक हिंसक हो गया और उसने मेरे कान का एक हिस्सा काटकर चबा लिया.
लीखा ने कहा कि इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस ने मेनन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.
बता दें कि दोस्तों या सगे भाइयों में झगड़े के हिंसक हो जाने के ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं. बीते माह ठाणे से ही ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आई थी. यहां 500 रुपये को लेकर हुई बहस के बाद 32 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. नशे में चूर आरोपी सलीम शमीम खान को इसलिए गुस्सा आ गया क्योंकि उसके 27 साल के भाई नसीम खान ने उसकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










