
'पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह देने में भेदभाव', उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को लिखी 4 पेज की चिट्ठी
AajTak
शिवसेना के उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह देने में भेदभाव का आरोप लगाया है. इसको लेकर उद्धव गुट की ओर से वकील ने भारतीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें आश्वस्त किया जाए कि शिंदे गुट के पक्ष में ऐसा पक्षपातपूर्ण व्यवहार जारी नहीं रहेगा.
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में दिए गए पार्टी के नए चुनाव चिन्ह और नाम को लेकर आपत्ति जताई है. इसको लेकर उद्धव गुट के वकील ने भारत के चुनाव आयोग को 'पूर्वाग्रह की आशंकाओं' को संज्ञान में लाने के लिए पत्र लिखा है. चिट्ठी में आयोग से आश्वासन मांगा गया है कि एकनाथ शिंदे गुट के पक्ष में ऐसा पक्षपातपूर्ण व्यवहार जारी नहीं रहेगा और दोनों समूहों से समान स्तर पर निपटा जाएगा.
उद्धव गुट के वकील विवेक सिंह ने अपने पत्र में कहा कि आयोग ने हाल ही जो प्रक्रियाएं अपनाई उन्होंने शिंदे गुट को अनुचित रूप से बढ़ावा दिया. एडवोकेट विवेक सिंह के लेटर हेड पर चुनाव आयोग को यह 4 पन्नों का पत्र भेजा गया है.
चुनाव आयोग ने हाल ही में शिवसेना पार्टी के चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया था और जलती मशाल के प्रतीक दिया गया था. इसके साथ ही ठाकरे के गुट को 'शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे' के रूप में मान्यता दी थी. दूसरी ओर शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को चुनाव चिन्ह के रूप में 'दो तलवारें और एक ढाल' दी गई थी और 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम दिया गया था.
आयोग ने महाराष्ट्र में आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए दोनों गुटों को नया नाम और चुनाव चिन्ह दिया है. पत्र में कहा गया है कि यह केवल आयोग के लिए एक संचार था. कम से कम जब तक आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रतीकों की सूची से प्रतीक का अंतिम आवंटन नहीं किया गया था.
पत्र में कहा गया है कि आयोग ने ठाकरे टीम द्वारा भेजे गए पत्र को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया, जिससे यह शिंदे खेमे समेत सभी के लिए सुलभ हो गया. यह बहुत ही आश्यर्य और निराशा की बात है. इसके अलावा आयोग ने चुनाव चिन्ह के मामले में निर्णय लेने से पहले और शायद शिंदे खेमे द्वारा प्रस्ताविक प्रतीकों और नामों की अपनी सूची पेश करने से पहले ही किया गया. इस प्रकार शिंदे खेमे को स्पष्ट रूप से अनुचित लाभ दिया गया.
पत्र में कहा गया है कि ठाकरे खेमा हैरान था कि आयोग ने उसके बाद इस पत्र को अपनी वेबसाइट से हटा दिया. लेकिन एकनाथ शिंदे खेमे का कोई भी पत्र जिसमें उनके नाम के चुनाव चिन्ह बताए गए थे उन्हें कभी भी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










