
पार्किंग में खेल रही थी गार्ड की 1 साल की मासूम, कार ने कुचला और फिर… Video
AajTak
अहमदाबाद में एक कार चालक ने 1 साल 2 महीने के मासूम बच्ची को कुचल दिया. यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. मगर, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.
गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक कार चालक ने 1 साल 2 महीने के मासूम बच्ची को कुचल दिया. यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
मामला नेहरू नगर का है. यहां के कलानिकेतन सोसायटी में 26 साल के महावीर नामक सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी और छोटी बच्ची आस्था के साथ एक कमरे में रहते हैं. शनिवार शाम महावीर सब्जी लेने गया था. इस दौरान पत्नी कमरे में थी और बच्ची पार्किंग में खेल रही थी. तभी पार्किंग में एक शख्स कार पार्क कर रहा था. अचानक बच्ची खेलते-खेलते कार के बायीं तरफ पहुंच गई.
ये भी पढ़ें- Delhi: कार ने ढाई साल के मासूम को कुचला, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
'कार की टायर बच्ची के सिर के ऊपर से गुजरी'
इसके बाद कार चालक ने जैसे ही कार को आगे की तरफ ले गया, तो कार की टायर बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गई. आनन-फानन में बच्ची की मां भी मौके पर पहुंची और कार के निचे से बच्ची को निकाला. इसके बाद बच्ची को अस्पताल लेकर गए. मगर, डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
देखें वीडियो...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










