
'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बात
AajTak
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
गुरुग्राम में रहने वाली 25 साल की लड़की सोशल मीडिया पर पहचान बनाना चाहती थी. एकेडमी चलाकर आत्मनिर्भर होना चाहती थी. उसके सपनों को उसी के पिता ने गोलियों से छलनी कर खत्म कर दिया. गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. राधिका ने अपने पिता से कहा था- ‘पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है, इतना खेला है, मैं पैसे कमा लूंगी. इसके बाद भी राधिका के पिता दीपक यादव ने बेटी की जान ले ली.
इस मामले में पुलिस ने लव एंगल और ऑनर किलिंग की आशंका से साफ इनकार किया है. सेक्टर-56 थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को कोर्ट से एक दिन की रिमांड मिली है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हुआ लाइसेंसी हथियार बरामद किया जा सके.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटी की टेनिस एकेडमी और उसके सोशल मीडिया करियर से नाराज था. पुलिस का साफ कहना है कि इस मामले में न तो कोई प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और न ही इसे ऑनर किलिंग माना जा सकता है. पूरा मामला पारिवारिक मतभेद और दबाव का है, जिसकी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: बीवी का बर्थडे, बेटी का मर्डर... अचानक टेनिस प्लेयर राधिका यादव का कातिल क्यों बन गया पिता
राधिका गुरुग्राम के जिस गांव की रहने वाली थी, उसी गांव से एल्विश जैसे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. राधिका भी उसी की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. वह टेनिस की खिलाड़ी थी और इसी खेल को आधार बनाकर उसने अपनी सोशल मीडिया जर्नी शुरू की थी. उसके वीडियो, रील्स और फिटनेस कंटेंट को लेकर काफी तैयारियां थीं.
राधिका जब भी रील बनाती थी, अपनी मां को साथ लेकर जाती थी. उसने परिवार को पहले ही भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे घर की बदनामी हो, लेकिन उसके पिता दीपक यादव को सोशल मीडिया की ओर झुकाव रास नहीं आ रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










