
'पापा मुझे माफ करना, मेरी मौत की जिम्मेदार बीवी है'... मौत से पहले FB Live, भोपाल में 'अतुल सुभाष' जैसा केस!
AajTak
भोपाल में बेंगलुरु के अतुल सुभाष खुदकुशी जैसा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव करके अपनी बीवी और उसके परिजनों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस मामले में मृतक शख्स के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेंगलुरु के अतुल सुभाष खुदकुशी जैसा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव करके अपनी बीवी और उसके परिजनों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस मामले में मृतक शख्स के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने बकायदा फेसबुक लाइव करके अपनी व्यथा लोगों के साथ साझा की, जिसमें उसने अपने परिजनों से अपने कदम के लिए माफी भी मांगी है.
मृतक की पहचान अभिषेक बचले के रूप में हुई है. उसने आरोपी महिला से कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी. फेसबुक लाइव में पीड़ित ने कहा, ''मेरा जीवन बर्बाद हो गया. मैं खुदकुशी करने को मजबूर हूं. पापा मुझे माफ कर देना. मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं. मेरी पत्नी काजल, उसके माता-पिता और भाई-बहन मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं.''
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने 'आजतक' को बताया कि मृतक का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में आए दिन विवाद करती थी. कुछ समय पहले उसने अभिषेक बचले के खिलाफ महिला थाने में केस भी दर्ज कराया था. फिलहाल मृतक के परिजनों का बयान लेकर मामले की जांच शुर कर दी गई है.
बताते चलें कि पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी. मृतक अतुल सुभाष उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था. उसने भी मरने से पहले एक लंबा वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों की करतूतों के बारे में विस्तार से अपनी बात कही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










