
'पापा की मार ने IAS बना दिया, नहीं तो बड़ा स्टार होता', हिट गाने दे चुके अफसर अभिषेक सिंह बोले
AajTak
IAS, एक्टर और सोशल मीडिया स्टार अभिषेक सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी वह ड्यूटी को लेकर तो कभी एक्टिंग को लेकर वह सुर्खियों में रहते हैं. उन्हें बचपन से ही फिल्मों में रुचि थी. वह स्कूल बंक करके फिल्म देखने जाया करते थे. लेकिन उनका कहना है कि पिता की मार ने उन्हें IAS बना दिया.
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहनेवाले IAS अभिषेक सिंह का कहना है कि अगर वह IAS ना होते तो आज बड़े स्टार होते हैं. खास बात ये है कि IAS रहते हुए अभिषेक ने कुछ चर्चित गानों में एक्टिंग की है. वह मानते हैं कि पिता की डांट की वजह से वह IAS बने हैं. उन्होंने ये भी कबूल किया है कि उनकी प्राथमिकता IPS बनने की थी लेकिन पिता की वजह से उन्होंने IAS का चुनाव किया.
हिट गानों में एक्टिंग करने पर T-Series से कितने पैसे मिले? IAS ने आज तक को इंटरव्यू में बताया
अभिषेक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहनेवाले हैं. लेकिन उनका बचपन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बीता. दरअसल अभिषेक के पिता पुलिस विभाग में थे. उनके ट्रांसफर के हिसाब से परिवार को भी शिफ्ट होना पड़ता था. फिलहाल अभिषेक के माता-पिता प्रयागराज में रहते हैं. अभिषेक सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 30 लाख फॉलोअर्स हैं.
अभिषेक की पढ़ाई बॉयज हाई स्कूल इलाहाबाद से हुई. उन्होंने बताया कि बचपन में वह बहुत शैतान थे. इसलिए पिताजी से बहुत मार पड़ती थी. अभिषेक ने कहा- बचपन में मुझे ऐसा लगता था कि मैं साइंटिस्ट बनूंगा. मैं बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स करते रहता था. एक बार मैंने 1 मिनट में बैटरी चार्ज कर देने वाले एक चार्जर बनाने की कोशिश की थी. लेकिन वह चार्जर तो नहीं बना और घर में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट हुई तो मुझे बहुत मार पड़ी.
बचपन से ही वर्दी पहनने का शौक था अभिषेक ने बताया कि 12वीं के बाद उन्होंने बी.कॉम. की. उन्होंने ग्रैजुएशन के पहले साल से ही IAS की तैयारी शुरू कर दी. तैयारी के लिए वह दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहते थे और यहां उन्होंने 1 साल की कोचिंग भी की.
साइंटिस्ट से IAS बनने का ख्याल कहां से आया? इस पर अभिषेक ने कहा कि उन्हें बचपन से ही वर्दी पहनने का शौक था. लेकिन पापा चाहते थे कि वह IAS बने. उन्होंने कहा- सर्विस मुझे बहुत पसंद है. मैं IPS बनना चाहता था, लेकिन पापा की खुशी के लिए मैं IAS बन गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











