
पान के पत्तों की खेती से यहां के किसानों ने बदली अपनी किस्मत, ऐसे दोगुना हो गया मुनाफा
AajTak
नागवेली पान के पत्ते अपने औषधीय गुण के चलते लोकप्रिय हैं. इनका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है. इसके व्यवसायिक महत्व भी बढ़ जाता है. ऐसे में महाराष्ट्र के सांगली के किसान पान के पत्ते की इस किस्म की खेती कर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं.
भारत में कई किस्मों के पान के पत्तों की खेती होती है. इसमें मसाला पान, बनारसी पान, कलकत्ता पान प्रमुख हैं. इन पत्तों का उपयोग खाने के अलावा धार्मिक आयोजनों में भी होता है. महाराष्ट्र के सांगली में पान की ऐसी ही एक किस्म की खेती कर किसान अपनी किस्मत बदल रहे हैं. यहां के किसान नागवेली पान की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.
आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी काम आते हैं पान के पत्ते
नागवेली पान के पत्ते अपने औषधीय गुण के चलते लोकप्रिय है. इनका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है. इससेनागवेली पान के पत्तों का व्यवसायिक महत्व भी बढ़ गया है. इन पत्तों का निर्यात देश के अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है. इसके चलते किसानों सालभर ठीक-ठाक आय की भी मिल जाती है.
पूरे देश में नागवेली पान के पत्तों की डिमांड
नागवेली पान के पत्तों का बाजार पूरे देश में उपलब्ध है. यहां रेट व्यापारी नहीं बल्कि किसान तय कर सकता है. इन पत्तों की डिमांड इतनी है कि इन्हें खुद व्यापारी किसानों के खेतों में पहुंचकर खरीदते हैं. हालांकि, पान की खेती करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है. इनके पत्तों को तोड़ने के लिए किसी अनुभवी श्रमिक की जरूरत होती है. ऐसा नहीं करने पर पान के पत्तों को नुकसान पहुंच सकता है. इन सबके बावजूदन इसकी खेती किसानों को बढ़िया मुनाफा दे जाती है.
सहजन और मिर्च के पौधों के साथ की जाती है पान के पत्तों की खेती

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










