
'पानीपत के पागलों कैसे हो...', कहने वाले Dhirendra Shastri पर भड़का ये संगठन, माफी मांगने के लिए दिया 72 घंटे का टाइम
AajTak
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) शनिवार शाम पानीपत (Panipat) पहुंचे थे. यहां कथा के समय लोगों को संबोधित करते हुए कहा था 'पानीपत के पागलों कैसे हो'. इस बोल पर भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) ने इस पर आपत्ति जताई है.
अपने बेबाक बोल और अंदाज से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है. शनिवार शाम पानीपत पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के समय लोगों को संबोधित करते हुए कहा था 'पानीपत के पागलों कैसे हो'. धीरेंद्र शास्त्री के इस बोल पर अब विवाद शुरू हो गया है. भारतीय किसान यूनियन ने इस पर आपत्ति जताई है.
किसान यूनियन ने धीरेंद्र शास्त्री के शब्दों पर ऐतराज जताते हुए प्रेस वार्ता बुलाई. इसमें ऐलान किया कि 72 घंटे के अंदर धीरेंद्र शास्त्री ने पानीपत के लोगों से माफी नहीं मांगी तो यूनियन की लीगल सेल उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी.
ये भी पढ़ें- 'जो कोर्ट पर सवाल उठा रहे, उन्हें खुद पर भरोसा नहीं...', ज्ञानवापी मामले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
किसान यूनियन ने ये भी कहा है कि वो केस दर्ज कराने के लिए सड़कों पर भी उतार सकती है. आजतक से खास बातचीत में किसान यूनियन के प्रधान समेत तमाम पदाधिकारी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने पानीपत के लोगों का मजाक बनाया है.
'ऐसी धरती पर जन्म लेने वाले लोगों को पागल कहना बेहद गलत'
उन्होंने कहा कि पानीपत की धरती ऐतिहासिक है. यहां पर शूरवीरों ने जन्म लिया है. ऐसी धरती पर जन्म लेने वाले लोगों को पागल कहना बेहद गलत है. इससे यूनियन आहत है. अगर जल्द ही धीरेंद्र शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो लीगल एक्शन लेने के लिए मजबूर होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










