
पाक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी में 8 आतंकी ढेर, 2 बच्चे भी मारे गए
AajTak
पिछले हफ्ते अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता एरिया में एक खुफिया सूचना के आधार पर छह आंतकियों को मार गिराया गया था. आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे. पाकिस्तान में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है.
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया सूचना के आधार पर आठ आतंकवादियों को मार गिराया. हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी में फंसे दो बच्चे भी मारे गए.
पाकिस्तान के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दक्षिण वजीरिस्तान जिले के ज़ंगारा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान आतंकवादियों को मार गिराया. इस कार्रवाई में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो जवान भी घायल हो गए. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है.
पिछले हफ्ते अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता एरिया में एक खुफिया सूचना के आधार पर छह आंतकियों को मार गिराया गया था. आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे.
एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पिछले तीन महीनों के दौरान 6,921 अभियानों में 150 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है और 1,007 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
एक साल में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा आतंकी हमले! ऑस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की ओर से हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index) में दक्षिण एशिया में सबसे अधिक आतंकवादी हमलों और मौतों के मामले में पाकिस्तान अफगानिस्तान से भी आगे निकल गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी घटनाओं में इजाफे की वजह से पाकिस्तान इस सूचकांक में चार पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









