
पाक में पनाह लिए आतंकियों की शामत, 11 महीने में 16 की रहस्यमयी मौत, क्या अब दाऊद का नंबर है?
AajTak
एक बार फिर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने और उसकी हालत गंभीर होने की खबर चल रही है. इसकी सच्चाई जो भी हो लेकिन पिछले दो वर्षों से जिस तरह पाकिस्तान में पनाह पाए आतंकवादी मारे जा रहे हैं, उसे देखते हुए इसे नकारा नहीं जा सकता है. इस साल 16 आतंकी पाकिस्तान में मारे जा चुके हैं.
पाकिस्तान में आतंकियों पर शामत आई हुई है. एक-एक कर अज्ञात लोग पाकिस्तान में चुन-चुन कर आतंकियों को ठिकाने लगा रहे हैं. द संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो सालों में कम से कम 18 आतंकियों को पाकिस्तान में ढेर किया जा चुका है. इनमें से 16 आतंकी ऐसे हैं, जिन्हें इसी साल फरवरी से लेकर अब तक मार गिराया गया है. इन मारे गए आतंकियों में ज्यादातर का ताल्लुक लश्कर ए तैय्यबा, जैश ए मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन सरीखे आतंकी संगठनों से है, जो साल दर साल लगातार भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं.
हाल के दिनों में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कराची, सियालकोट, पीओके के नीलम घाटी, खैबर पख्तूनख्वा, रवालकोट, रावलपिंडी और लाहौर में ऐसी हत्याओं को अंजाम दिया है. ज्यादातर मामलों में शूटर बाइक पर आते हैं और अपने टार्गेट को बिल्कुल करीब से निशाना बना कर फरार हो जाते हैं. खास बात ये है कि ये किलिंग महज 10 सेकंड के अंदर इतनी तेजी से होती कि खुद पाकिस्तान एजेंसियों तक को ये समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ये चल क्या रहा है. पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारे गए आतंकियों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है.
इस साल 11 महीने में मारे गए ये 16 आतंकवादी... 1. अदनान अहमद उर्फ हंजला अहमद- लश्कर ए तैय्यबा, कराची
2. ख्वाजा शाहिद- लश्कर ए तैय्यबा, नीलम घाटी, पीओके
3. अकरम गाजी- लश्कर ए तैय्यबा, खैबर पख्तूनख्वा
4. रहीमुल्लाह तारीक- जैश ए मोहम्मद, कराची

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







