)
पाक-चीन की 'तीसरी आंख' पर रहेगी भारत की नजर, 2026 तक होगा स्पाई सैटेलाइट का तगड़ा नेटवर्क!
Zee News
India Satellite Network: भारत अंतरिक्ष में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 (SBS-3) प्रोजेक्ट के तहत एक शक्तिशाली सैटेलाइट नेटवर्क विकसित कर रहा है. ये 2026 तक तैयार होगा।इससे चीन और पाकिस्तान की जासूसी पर लगाम लगेगी, जिन्होंने पहले भारत पर निगरानी की थी. परियोजना की लागत सालाना 150 करोड़ रुपये होगी.
India Satellite Network: भारत सीमा पर तो अपनी सुरक्षा को पुख्ता कर ही रहा है, अब अंतरिक्ष में भी ऐसा सैटेलाइट नेटवर्क बनाने जा रहा है, जो जासूसी गतिविधियों पर नजर रखेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेटवर्क फॉर स्पेस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग एंड एनालिसिस (NETRA) प्रोजेक्ट के तहत शुरू होने वाले इस स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 (SBS-3) प्रोजेक्ट का लक्ष्य 2026 तक एक मजबूत स्पाई सैटलाइट नेटवर्क स्थापित करना है. इस बात से सबसे अधिक चिंतित तो चीन और पाकिस्तान हुए हैं.
