
पाक क्रिकेट के अस्तित्व पर खतरा, अगर वर्ल्ड कप छोड़ा तो ICC लगा सकती है ये कड़े प्रतिबंध
AajTak
बांग्लादेशी टीम ने भारत में विश्व कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसकी टी20 वर्ल्ड कप से छुट्टी हो गई थी. उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने धमकी दी थी कि बांग्लादेश यदि वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो वो इस टूर्नामेंट का बायकॉट करने पर विचार करेगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद भारी पड़ सकती है. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला लिया, तो देश की क्रिकेट व्यवस्था लगभग अलग-थलग हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने PCB को साफ संकेत दे दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी अनिवार्य है, और इससे पीछे हटने पर ऐसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जैसे पहले कभी नहीं देखे गए.
ICC से जुड़े सूत्रों ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का बहिष्कार किया, तो उसका असर इतना गंभीर होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय मंच पर अस्तित्व के संकट में आ जाएगी. इन संभावित प्रतिबंधों का असर न सिर्फ मैदान पर, बल्कि पाकिस्तान की पूरी क्रिकेट अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
सूत्रों के अनुसार, ICC निम्नलिखित कड़े कदम उठा सकता है: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC नहीं मिलेगा, जिससे लीग की चमक खत्म हो जाएगी. PSL को आधिकारिक मान्यता नहीं दी जाएगी, जिससे लीग की अंतरराष्ट्रीय साख खत्म हो सकती हैयभारी राजस्व नुकसान, जिसमें ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और फ्रेंचाइज़ी वैल्यू को तगड़ा झटका लगेगा. एशिया कप से पाकिस्तान को बाहर किया जा सकता है, जो एक बड़ा कूटनीतिक और क्रिकेटिंग झटका होगा. किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं, यानी पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी टीम खेलने नहीं आएगी
सूत्रों के मुताबिक, ICC इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहा है। संस्था का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स से पीछे हटना क्रिकेट की वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है. एक सूत्र ने कहा, 'संदेश बिल्कुल साफ है, टूर्नामेंट खेलो, नहीं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कट जाओ.
अगर ये प्रतिबंध लागू होते हैं, तो इसका सबसे बड़ा असर खिलाड़ियों पर पड़ेगा. PSL, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट की रीढ़ माना जाता है, एक सामान्य घरेलू लीग बनकर रह सकती है. वैश्विक क्रिकेट जिस तेजी से फ्रेंचाइज़ी और ICC इवेंट्स पर निर्भर होता जा रहा है, उसमें पाकिस्तान के लिए यह फैसला भविष्य तय करने वाला मोड़ साबित हो सकता है. फिलहाल PCB की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि बोर्ड के भीतर इस मुद्दे पर आपात बैठकें चल रही हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर PCB कोई एकतरफा फैसला नहीं लेगा. मीडिया से बात करते हुए नक़वी ने कहा कि पाकिस्तान का रुख पूरी तरह से सरकार के निर्देशों पर निर्भर करेगा और अंतिम फैसला प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के विदेश दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगाय

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










