
पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ा रहे मोहम्मद यूनुस, अप्रैल में बांग्लादेश जाएंगे PAK के डिप्टी PM
AajTak
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, उपप्रधानमंत्री डार इस साल अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेंगे. बांग्लादेश ने अपने सभी बंदरगाहों को पाकिस्तानी जहाजों के लिए खोल दिया है. सूत्रों की मानें तो ऐसा करते हुए शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने की लगातार मांग कर रहे मोहम्मद युनूस भारत को भी एक संदेश पहुंचाना चाहते हैं.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण वार्ता हुई. यह बैठक अप्रैल में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के संभावित दौरे से पहले हुई. अगस्त 2024 में बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार देखने को मिला है.
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंध कमजोर पड़ गए थे. पाकिस्तान के एडिशनल सेक्रेटरी (एशिया-पैसिफिक) इमरान अहमद सिद्दीकी ने बांग्लादेश के विदेश सचिव एम. जशिम उद्दीन से मुलाकात की.
अप्रैल में बांग्लादेश जाएंगे इशाक डार
उन्होंने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का एक पत्र बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार को सौंपा. विदेश सचिव स्तर की वार्ता और संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक को फिर से शुरू करने पर जोर दिया गया, जिनकी पिछली बैठकें 2010 और 2005 में हुई थीं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, उपप्रधानमंत्री डार इस साल अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेंगे. बांग्लादेश ने अपने सभी बंदरगाहों को पाकिस्तानी जहाजों के लिए खोल दिया है. सूत्रों की मानें तो ऐसा करते हुए शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने की लगातार मांग कर रहे मोहम्मद युनूस भारत को भी एक संदेश पहुंचाना चाहते हैं.
बांग्लादेश पहुंचने वाला है पाकिस्तानी जहाज

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










