
पाकिस्तान से जम्मू के नए इलाकों तक कैसे फैल रहा आतंकी मॉड्यूल? रियासी हमले के संदिग्धों ने किए कई खुलासे
AajTak
जम्मू कश्मीर में महीनेभर पहले हुए रियासी बस अटैक के मामले में पूछताछ से अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने लंबी पूछताछ की है. आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आकाओं की भूमिका की ओर भी इशारा किया है.
जम्मू में आतंकवादी हमलों की बढ़ती घटनाओं से सेना से लेकर पुलिस तक की टेंशन बढ़ गई है. एक महीने के भीतर जम्मू क्षेत्र में पांच बड़े आतंकी हमलों ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. महीनेभर पहले रियासी बस अटैक के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को संदिग्धों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. हमले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे आकाओं की भूमिका सामने आ रही है. जांच में यह भी सामने आ रहा है कि पाकिस्तान से जम्मू तक कैसे आतंकी मॉड्यूल काम कर रहा है और स्थानीय स्तर पर लोग कैसे आतंकी नेटवर्क को पनपने में मददगार बन रहे हैं.
बता दें कि 9 जून को कटरा में शिव खोरी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. ये घटना रियासी इलाके में हुई थी. बस में यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य जगहों के तीर्थयात्री सवार थे. आतंकवादियों ने सबसे पहले बस ड्राइवर को निशाना बनाया था. घटना में बस खाई में गिर गई थी. उसके बाद आतंकवादियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी में 9 लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे.
आतंकियों के पूरे मॉड्यूल का हुआ खुलासा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी है. मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी से एनआईए की टीम ने लंबी पूछताछ की है. आरोपी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे आकाओं की भूमिका के बारे में बताया है. जांच में सामने आ रहा है कि कठुआ हमला हो या डोडा की घटना... इन सारी घटनाओं में पाकिस्तान का आतंकी मॉड्यूल कैसे काम रहा है. हमले का प्लान लेकर आने वाले आतंकी कैसे बॉर्डर से एंट्री कर रहे हैं. इन आतंकियों को उनके आका कैसे हैंडल करते हैं. हमले से पहले कैसे रेकी की जाती है और कैसे लोकल मॉड्यूल का इस्तेमाल कर टेरर नेटवर्क चलाया जा रहा है. हालांकि, जांच एजेंसियों का एक्शन तेज हो गया है और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
आतंकियों के मददगार ने खोले बड़े राज...
जांच अधिकारियों का कहना था कि बस हमले में करीब तीन आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि हाकम खान उर्फ हाकिन दीन से पूछताछ में पता चला है कि उसने आतंकवादियों को आश्रय दिया. इसके अलावा, रसद और भोजन भी उपलब्ध कराया था. इतना ही नहीं, हाकम खान ने इलाके की रेकी करने में भी आतंकवादियों की मदद की थी. वो आतंकवादियों के साथ भी गया था. हमले में शामिल आतंकवादी 1 जून से कम से कम तीन मौकों पर हाकम खान के साथ रुके थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










