
पाकिस्तान से आए 27 डॉक्टर्स अब कर सकेंगे इलाज, 9 साल पहले प्रताड़ित होकर आए थे भारत
AajTak
Rajasthan News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं हैं. आए दिन हिंसा, गोलीबारी और आतंकवाद पाक की पहचान बन चुकी है. इस पहचान ने वहां निवासरत हिंदू नागरिकों की जिंदगी मुहाल कर रखी है. न तो वे खुद सुरक्षित महसूस करते हैं और न ही परिवार. कुछ इसी तरह की पीड़ा लेकर काफी संख्या में हिंदू डॉक्टर भारत की शरण ले रहे हैं.
पाकिस्तान के जुल्म-ओ-सितम से परेशान होकर पलायन कर भारत आए और फिर यहां की नागरिकता हासिल कर चुके पड़ोसी देश के उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों के मेडिकल स्नातकों को भारत में 'प्रैक्टिस' करने की छूट दी गई है. सरकार का यह कदम उन चिकित्सा स्नातकों के लिए उम्मीद की एक नई किरण की तरह होगा जो पाकिस्तान से भारत आने के बाद देश में कानूनी रूप से चिकित्सक के तौर पर सेवा नहीं दे पा रहे थे. लेकिन अब राजस्थान में डॉक्टरी करने वाले 25 से अधिक पाकिस्तानी चिकित्सकों का नर सेवा करने का सपना पूरा हो सकेगा. केंद्र की मंजूरी के बाद राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने पहल करते पाक विस्थापित हिंदू चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है.
इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने उस प्रस्तावित परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया था. इस पूरे काम में विशेष भूमिका राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. मनीष शर्मा ने निभाई, जिन्होंने खुद एनएमसी से लगातार संवाद बनाया और दिल्ली दौरे पर गए. जिसके बाद ही चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन का सपना पूरा हो सका.
डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल की तरफ से अब तक 27 चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. अब ये सभी चिकित्सक मरीजों की सेवा करने के लिए पात्र हो गए है. हालांकि, 30 डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्रोच किया था. लेकिन फिलहाल 27 चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है और बाकी 3 डॉक्टर्स की प्रक्रिया पूरी होने पर उनका भी रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा.
बता दें कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं हैं. आए दिन हिंसा, गोलीबारी और आतंकवाद पाक की पहचान बन चुकी है. इस पहचान ने वहां निवासरत हिंदू नागरिकों की जिंदगी मुहाल कर रखी है. न तो वे खुद सुरक्षित महसूस करते हैं और न ही परिवार. कुछ इसी तरह की पीड़ा लेकर काफी संख्या में हिंदू नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं. इनमें से कई लोग ऐसे है, जो चिकित्सकीय पेशे से जुड़े हैं. लेकिन नियम कायदों के चलते कई साल भारत में रहने के बावजूद ये चिकित्सक प्रैक्टिस नहीं कर सकते थे. लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने इन चिकित्सकों की पीड़ा को समझते हुए प्रोफेशनल एबिलिटी टेस्ट आयोजित करवाया.
इस टेस्ट में पास होने के साथ ही अब पाक विस्थापित चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है. जिसके तहत गुजरात के बाद अब राजस्थान में 9 साल पहले शरणार्थी बनकर आए पाक विस्थापित डॉक्टर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



