
पाकिस्तान संग मैचों पर भारत सरकार का बड़ा ऐलान, नहीं होंगे द्विपक्षीय मुकाबले... एशिया कप को ग्रीन सिग्नल
AajTak
भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी. हालांकि, भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है.
भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों पर केंद्र सरकार की ओर से बड़ा ऐलान हुआ है. भारत सरकार ने साफ किया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और पाकिस्तान की टीम को भी भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
वहीं एशिया कप और ICC टूर्नामेंट जैसे मल्टीनेशन टूर्नामेंट का आयोजन अलग माना जाएगा. इनमें भारत भाग ले सकता है, बशर्ते वे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हों. खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने का सवाल ही नहीं उठता.
लेकिन चूंकि एशिया कप एक मल्टीनेशन टूर्नामेंट है, ऐसे में टीम इंडिया इसमें खेलने उतरेगी. इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि भारत-पाकिस्तान भिड़ंत केवल एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंट जैसे मंचों पर ही देखने को मिलेगी.
इस अधिकारी ने कहा- भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल होंगे उसी तरह, भारत में होने वाले मल्टीनेशन टूर्नामेंटों में पाकिस्तान की टीमों और खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Asia Cup 2025: एक बार नहीं एशिया कप में 3 बार टकराएंगे भारत और पाकिस्तान... ऐसे बन रहा संयोग
कब है भारत पाकिस्तान का एशिया कप में मैच एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होगी. वहीं फाइनल मैच 29 सितंबर को होगा. यह टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. वैसे भारत और पाकिस्तान की एशिया कप में भिड़ंत 3 बार हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










