
पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग, लश्कर के लिए युवाओं की भर्ती... अब SIA ने कुर्क की इस आतंकी की संपत्ति
AajTak
इल्जाम है कि आरोपी अब्दुल हमीद खान वर्ष 1992 में जिला राजौरी के अन्य युवाओं के साथ हथियार प्रशिक्षण के लिए घुसपैठ के ज़रिए पाकिस्तान गया था और वर्तमान में वह आतंकी संगठन लश्कर के साथ मिलकर पाकिस्तान से काम कर रहा है.
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने फरार आतंकवादी अब्दुल हमीद खान की पंजग्रेन (गंभीर ब्राह्मणा) तहसील मंजाकोट, जिला राजौरी में मौजूद संपत्ति कुर्क कर ली. उसके खिलाफ यह कार्रवाई यूएपीए (UAPA) की धारा 33 के तहत अंजाम दी गई.
जानकारी के मुताबिक, आतंकी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर संख्या 05/2021 धारा 13, 17, 18, 20, 38, 39 यूए(पी)ए, आधिकारिक गुप्त अधिनियम की धारा 3, पी/एस, जेआईसी/एसआईए जम्मू की धारा 201 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था.
आरोपी अब्दुल हमीद खान के दो सहयोगियों में गुरपाल सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी सिटी सुनाम जिला संगरूर, पंजाब और मोहम्मद रफीक खान पुत्र मोहम्मद कयूम निवासी पंजग्रेन (गंभीर ब्राह्मणा) तहसील मंजाकोट जिला राजौरी शामिल हैं.
इल्जाम है कि आरोपी अब्दुल हमीद खान वर्ष 1992 में जिला राजौरी के अन्य युवाओं के साथ हथियार प्रशिक्षण के लिए घुसपैठ के ज़रिए पाकिस्तान गया था और वर्तमान में वह आतंकी संगठन लश्कर के साथ मिलकर पाकिस्तान से काम कर रहा है. वो जिला राजौरी में कई आतंकवादी हमलों और आतंकी गतिविधियों में भी मददगार रहा है.
वो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मकसद से स्लीपर सेल को सक्रिय करने और लश्कर के ओवर ग्राउंड कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोले-भाले युवाओं को लश्कर संगठन में शामिल होने के लिए जिम्मेदार है. इस मामले में अब्दुल हमीद खान सहित सभी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे.
एसआईए जम्मू ने गांव पंजग्रेन (गंभीर ब्राह्मणा) तहसील मंजाकोट जिला राजौरी में स्थित खसरा नंबर 167 के तहत लाखों रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क करने में सफलता हासिल की है. उक्त संपत्ति की पहचान स्थानीय राजस्व कर्मचारियों ने की थी. और उक्त संपत्ति को उक्त फरार आतंकवादी के नाम पर दर्ज पाया गया है. अब उस जमीन को नामित न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एसआईए जम्मू ने यूएपीए के तहत कुर्क कर लिया है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








