
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर... 20 लोगों की मौत, कई इलाकों की बत्ती गुल
AajTak
पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के मुताबिक भारी बारिश और तूफान के चलते दर्जनों मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं. कई जगहों पर सोलर पैनल और बिलबोर्ड गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. भारी बारिश और तूफान से 20 लोगों की मौत हो गई है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम आए तेज तूफान और भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 20 लोगों की मौत और 150 से अधिक लोग घायल होने की पुष्टि हुई है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, सड़कों पर जलभराव, पेड़ों और होर्डिंग्स के गिरने जैसी घटनाएं हुईं और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के अनुसार ज्यादातर मौतें पुरानी और जर्जर इमारतों के गिरने या बड़े-बड़े साइनबोर्ड्स के नीचे दबने की वजह से हुई हैं. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं.
पाकिस्तान में बारिश से कहां कितनी मौतें?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लाहौर और झेलम में 3-3 लोगों की मौत हुई है. सियालकोट और मुजफ्फरगढ़ में 2-2 मौतें हुई हैं. शेखूपुरा, ननकाना साहिब, अटॉक, मुल्तान, राजनपुर, हाफिजाबाद, मियांवाली, झंग, गुजरांवाला और लय्या में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है.
कई मकान ढहे, सोलर पैनल और बिलबोर्ड गिरे
पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के मुताबिक भारी बारिश और तूफान के चलते दर्जनों मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं. कई जगहों पर सोलर पैनल और बिलबोर्ड गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में भी तेज आंधी और ओलावृष्टि ने फसलों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचाया. हालांकि वहां किसी के मरने की खबर नहीं है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











