
पाकिस्तान में जन्मीं कमर शेख PM मोदी को लगातार 30वें रक्षाबंधन पर बांधेंगी राखी, अहमदाबाद से आएंगी दिल्ली
AajTak
पाकिस्तान में जन्मीं कमर शेख पीएम मोदी को लगातार 30वें रक्षाबंधन पर राखी बांधेंगी. उन्होंने अपने भाई के लिए 8-10 राखी तैयार की हैं, हालांकि कौन सी राखी बांधेंगी, ये अभी तय नहीं किया है. कमर शेख ने बताया है कि वो 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 29 सालों से अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांध रहीं कमर शेख एक बार फिर रक्षाबंधन के दिन पीएम मोदी को राखी बांधने दिल्ली जाने की तैयारी कर रही हैं. यह लगातार 30वां रक्षाबंधन होगा, जब कमर शेख पीएम मोदी की कलाई पर राखी बाधेंगी.
पाकिस्तान के कराची शहर के मुस्लिम परिवार में कमर शेख का जन्म हुआ था. साल 1981 में कमर शेख की शादी मोहसीन शेख से हुई, तब से वह भारत में आकर बस गई. कमर शेख साल 1990 यानी पिछले 35 सालों से पीएम मोदी के संपर्क में हैं, पीएम मोदी को वह अपना भाई और पीएम मोदी उन्हें अपनी बहन मानते हैं. रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखकर कमर शेख पीएम मोदी के लिए अपने हाथों से ही राखी बनाती हैं और पीएम मोदी अपनी कलाई पर कमर शेख से राखी बंधवाते हैं.
भाई को बांधने के लिए बनाई हैं 8-10 राखी
हर साल की तरह इस बार भी कमर शेख ने पीएम मोदी के लिए 8-10 राखी बनाई हैं. कमर ने आजतक से कहा कि मैं अपने भाई के लिए राखी बाजार से नहीं खरीदती, खुद अपने हाथों से हर साल रक्षाबंधन के पहले कई राखी बनाती हूं और अंत में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आती है, वह राखी में उनकी कलाई में बांधती रही हूं. इस बार 30वें साल पीएम मोदी को राखी बांधने की तैयारी कर रही कमर शेख कहती हैं कि जो राखी मैं इस साल पीएम मोदी को बांधने वाली हूं, वह मैंने वेलवेट पर बनाई है. राखी में पर्ल, मोती, जरदोसी, टिक्की का इस्तेमाल किया है. पीएम मोदी को राखी बांधने दिल्ली जाने के लिए रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी 18 अगस्त को टिकट लिया हुआ है.
कोरोना में नहीं बांध पाई थीं राखी
कमर शेख ने कहा कि कोरोना के पहले तक वह खुद पीएम को राखी बांधने जाती रही हैं, लेकिन साल 2020, 2021, 2022 यह तीन साल कोरोना की वजह से वह खुद पीएम मोदी को राखी बांधने नहीं जा पाई थीं, लेकिन साल 2023 यानी पिछले साल वह खुद अपने पति मोहसीन शेख के साथ पीएम मोदी को राखी बांधने दिल्ली गई हुई थीं. कमर शेख को उम्मीद है कि हर साल की तरह इस साल भी उन्हें रक्षाबंधन के दिन आमंत्रित किया जाएगा. एक बहन के तौर पर कमर शेख अपने भाई पीएम नरेंद्र मोदी के लिए हमेशा की तरह इस साल भी उनकी अच्छी सेहत की दुआ कर रही हैं. साथ ही वो कहती हैं कि पीएम मोदी ने जिस तरह पिछले 10 सालों से जनहित के काम किए हैं, वह उन्हें जारी रखेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












