
पाकिस्तान में किसकी गलती से गिरी भारतीय मिसाइल? शक के घेरे में ग्रुप कैप्टन
AajTak
पाकिस्तान में जो भारतीय मिसाइल गलती से गिर गई थी, उस मामले में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शक के घेरे में हैं.
भारतीय वायुसेना की जो मिसाइल गलती से पाकिस्तान की सीमा में गिर गई थी, उसकी हाईलेवल जांच जारी है. इस जांच में भारतीय ग्रुप कैप्टन पर शक होने की खबर है. भारतीय वायुसेना की जांच के घेरे में अब ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी भी आते दिखाई दे रहे हैं. यह जांच एयर वाइस मार्शल रैंक के अधिकारी द्वारा की जा रही है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एयर हेडक्वॉर्टर में तैनात वह अधिकारी इस जांच के लिए सबसे योग्य हैं.
बता दें कि 9 मार्च को भारत की BrahMos मिसाइल पाकिस्तान की तरफ फायर हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, यह पाकिस्तान में कई किलोमीटर अंदर दाखिल होकर Mian Channu नाम की जगह पर गिरी थी. पाकिस्तान की सरकार ने इसपर आपत्ति जताई थी. हालांकि, इससे पहले ही भारत की तरफ से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे. यह भी पढ़ें - PAK में भारतीय मिसाइल गिरने के मसले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- रक्षामंत्री के बयान से कुछ समझ नहीं आया
रक्षा मंत्री ने दिया था बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में गलती से जाकर गिरने वाली भारतीय मिसाइल पर सदन में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने सदन में कहा था कि अनजाने में हुई ये घटना खेदजनक है, हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है. राजनाथ सिंह ने कहा था कि यह घटना इंस्ट्रक्शन के दौरान अनजाने में हुई मिसाइल रिलीज़ से संबंधित है. लेकिन ये राहत की बात है कि इस घटना से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. कथित दुर्घटना का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा.
क्या है मामला

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










