
पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच मचा हाहाकार, इस्लामाबाद-कराची-पेशावर के 22 जिलों में बिजली गुल
AajTak
तंगहाली और आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार सुबह पाकिस्तान नें मास पावर कट हो गया है. देश के 22 जिलों में इस वक्त बिजली की सप्लाई रुक गई है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय तक को इस पर बयान जारी करना पड़ा है. सरकार ने कहा है कि मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी.
तंगहाली और आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार सुबह पाकिस्तान में मास पावर कट हो गया है. देश के इस्लामाबाद, कराची और पेशावर क्षेत्र के 22 जिलों में इस वक्त बिजली की सप्लाई रुक गई है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय तक को इस पर बयान जारी करना पड़ा है.
सरकार ने कहा है कि मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह मास पावर कट नेशनल ग्रिड में खराबी आने के बाद हुआ है.
नेशनल ग्रिड सिस्टम में यह खराबी सोमवार सुबह 7:34 बजे आई. पाकिस्तान के मंत्रालय के बयान से पहले ही वहां की कई कंपनियों ने बिजली गुल होने की बात सोशल मीडिया पर लोगों को बतानी शुरू कर दी थी.
क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) के मुताबिक सिंध के गुड्डू क्षेत्र से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइन ट्रिप हो गईं. इसके चलते क्वेटा समेत बलूचिस्तान के 22 जिलों में बिजली संकट खड़ा हो गया है. कराची के कई इलाकों में भी बिजली गुल हुई है.
पाकिस्तान के लिए यह मास पावर कट किसी आफत से कम नहीं है. अभी हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान बिजली संकट से जूझ रहा है. पाकिस्तान की नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कराची शहर में बिजली की दरों में 3.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी. इसके अलावा अलग-अलग कंज्यूमर कैटेगरी के लिए बिजली दरों में 1.49 रुपये से 4.46 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी.
नए रेट लागू होने के बाद से कंज्यूमर्स को 43 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है. इस पर सरकार बिजली कंपनियों को 18 रुपये प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी भी दे रही है. बिजली संकट से पार पाने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने दिसंबर 2022 में बाजार और रेस्टोरेंट को रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










