
पाकिस्तान पर हमला करने के लिए मुझे जावेद अख्तर जैसा शख्स चाहिए- राज ठाकरे
AajTak
राज ठाकरे ने कहा कि मैं जावेद अख्तर जैसे लोग अपने साथ चाहता हूं जो पाकिस्तान जाकर सच बोल सकें. कई लोग पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन जावेद साहब ने दो टूक कहा है कि वे मुंबई पर हुए हमलों के लिए पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करेंगे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस समय अवैध निर्माण को लेकर भी राज ठाकरे द्वारा लगातार बयान दिए जा रहे हैं. इस समय उनका गीतकार जावेद अख्तर को लेकर भी एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. राज ठाकरे ने जोर देकर कहा है कि उन्हें पाकिस्तान पर हमला करने के लिए जावेद अख्तर जैसे लोग चाहिए.
राज ठाकरे ने कहा कि मैं जावेद अख्तर जैसे लोग अपने साथ चाहता हूं जो पाकिस्तान जाकर सच बोल सकें. कई लोग पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन जावेद साहब ने दो टूक कहा है कि वे मुंबई पर हुए हमलों के लिए पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करेंगे.
अब पाकिस्तान के मुद्दे पर तो राज ठाकरे अपने विचार रखे ही, इसके साथ-साथ अवैध निर्माण को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की. एक न्यूज क्लिप दिखाते हुए राज ठाकरे ने कहा कि कुछ मुस्लिम अवैध तरीके से प्ले ग्राउंड में मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं. ये हाल तब रहा जब वहां के लोकल इसका विरोध कर रहे हैं. मैं तो उन लोकल लोगों की तारीफ करता हूं कि उन्होंने उस निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.
राज ठाकरे ने राज्य सरकार से ये मांग भी की है कि मस्जिद में लगे स्पीकर हटाए जाएं. इस बारे में वे कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि मस्जिद में स्पीकर पर बैन लगाया जाए. कम से कम हमे ये आश्वासन तो दिया जाए कि वे स्पीकर हटा लेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम जो भी कदम उठाएं, उन्हें भी नजरअंदाज कर देना चाहिए. हमे स्पीकर बंद करना आता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










