
पाकिस्तान ने खुद खोल दिया Pok का रास्ता? भारत के फाइनल वार से पहले पड़ोसी मुल्क थर्राया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल आतंक से जंग की रणभूमि में आतंकी आकाओं और उनके सरपरस्तों को मिट्टी में मिलाने की चेतावनी दी, तो पाकिस्तान को ये डर सताने लगा कि भारत न जाने कब और कहां हमला कर दे. इस वजह से पाकिस्तान भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देने पर उतर आया है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान सकपका गया है. उसे डर है कि भारत न जाने किस पोस्ट पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दे. पाकिस्तान कंगाली में LoC पर रातभर गोला बारूद फूंकता रहा. दहशत में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान रात भर उड़ते रहे. भारतीय शूरवीर पाकिस्तानी सीमा के करीब उसके खौफ को बढ़ा रहे हैं, भारत की तीनों सेनाओं के युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में हड़कंप है. सप्त शक्ति कमांड ने दुश्मन के घर में घुसकर खलबली मचाने की ताकत को परखा है. वायुसेना ने सुखोई, राफेल के साथ युद्धाभ्यास किया. नौसेना ने मिसाइल दाग कर पाकिस्तान में खौफ पैदा कर दिया है. इतना ही नहीं, शिमला समझौता सस्पेंड करने की बात बोलकर पाकिस्तान ने खुद Pok का रास्ता खोल दिया है.
दरअसल, PoK के राजनीतिक कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि उसने शिमला समझौता सस्पेंड कर दिया है, इसका मतलब ये है कि अब लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) खत्म हो गई है और पाकिस्ता वापस सीजफायर लाइन पर आ गया है. इसका मतलब है कि भारत जब चाहे, तब पीओके में दाखिल हो सकता है.
पाकिस्तान ने कैसे खोला PoK का रास्ता, यहां देखें VIDEO...
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल आतंक से जंग की रणभूमि में आतंकी आकाओं और उनके सरपरस्तों को मिट्टी में मिलाने की चेतावनी दी, तो पाकिस्तान को ये डर सताने लगा कि भारत न जाने कब और कहां हमला कर दे. इस वजह से पाकिस्तान भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देने पर उतर आया है. पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की संसद में परमाणु ताकत होने का बयान देकर तसल्ली देने की कोशिश की है, लेकिन उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी, ऐसा लग रहा था कि वो भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराए हुए हैं. इससे पहले इशाक इशाक डार ने संसद में एक प्रस्ताव रखा, जिसमें उन्होंने आतंकवाद की निंदा की. पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार कर दिया.
PAK के कामरा एयरबेस में जेएफ थंडर विमान रातभर उड़ान भरते रहे
इशाक डार कभी परमाणु बम की धमकी देते हैं, कभी आतंकी हमले की निंदा कर ये दिखाते हैं कि पाकिस्तान भारत की जवाबी कार्रवाई से कितना डरा हुआ है. इसी का सबूत है कि पंजाब सूबे के कामरा एयरबेस में जेएफ थंडर विमान रातभर उड़ान भरते रहे. वहीं, LoC पर उसकी कई चौकियों से बिना उकसावे के रातभर फायरिंग होती रही. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. वहीं आज आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










