
पाकिस्तान: जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में शुरू हुई पूजा, लेकिन 8 साल के हिंदू बच्चे पर से नहीं हटा ईशनिंदा का केस
AajTak
आखिरकार पूरे विश्व में पाकिस्तान की थू-थू और नाम खराब होने के एक हफ्ते बाद पाकिस्तान के रहीमयार खान के इलाके में तोड़े और जलाए गए मंदिर का आनन-फानन में जीर्णोद्धार कर दिया गया.
आखिरकार पूरे विश्व में पाकिस्तान की थू-थू और नाम खराब होने के एक हफ्ते बाद पाकिस्तान के रहीमयार खान के इलाके में तोड़े और जलाए गए मंदिर का आनन-फानन में जीर्णोद्धार कर दिया गया. बुधवार को इमरान खान की पार्टी के सांसद एवं पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार वंकवानी भोंग शरीफ पहुंचे और गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह का उद्घाटन किया. बाद में उन्होंने पूजा-अर्चना और हवन भी किया भी की. वहां लोगों ने हर हर महादेव, जय श्रीराम और गंगा मैया की जय के नारे भी लगाए. #Pakistan Rahim Yar Khan temple handed over to #Hindu community after restoration, Watch Reopening ceremony of #GaneshTemple and on National Minorities day at #Bhong Sharif #RahimYarKhan @RVankwan https://t.co/oIdueLFkaP pic.twitter.com/IGsOQw5oKM ڈاکٹر رمیش کمار رحیم یار خان میں واقع بھونگ شریف میں واقع گنیش مندر پہنچ کا افتتاح کر رہے ہیں pic.twitter.com/tBTVd0wz0y
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











