
पाकिस्तान गई अंजू वाघा बॉर्डर से भारत लौटीं, जानिए कैसा है दोनों मुल्कों के बीच इकलौता क्रॉसिंग पॉइंट?
AajTak
अपने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह के लिए पति-बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू ने कथित तौर पर उसी मित्र से शादी कर ली. अब करीब 4 महीनों बाद वे वाघा बॉर्डर से भारत लौट आई हैं. ये अकेला क्रॉस बॉर्डर है, जो दोनों देशों के बीच खुला हुआ है. जानिए, कैसा है उसका रूट और कितनी सख्त होती है जांच.
राजस्थान की अंजू पंजाब पुलिस और आईबी की पूछताछ के बाद अमृतसर से अपने पिता के घर के लिए निकल गईं. अंजू का मामला काफी पेचीदा माना जा रहा है. जिस तरह से वे घर छोड़कर टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची और फिर शादी करके वहां से लगातार अपनी सुखी जिंदगी की वीडियो जारी करती रहीं, इसपर कई सवाल उठे. अब उनका लौटना शक को और गहरा रहा है कि क्या वे पाकिस्तानी सेना या खुफिया एजेंसियों के साथ मिली हुई जासूस हैं. फिलहाल इस बात पर लंबी जांच चलती रहेगी, लेकिन हम ये जानते हैं कि कैसा है अटारी-वाघा बॉर्डर, जहां से दोनों देशों की आवाजाही होती है.
अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर अटारी अकेला रेलवे स्टेशन है, जो देश को लाहौर से जोड़ता है. साल 2012 में यहां इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट बना ताकि दोनों देशों के बीच लोगों और सामानों का ट्रांसपोर्ट आसान हो जाए. इनके बीच समझौता एक्सप्रेस चलती है. तनाव होने पर कई बार ये ट्रेन बंद भी हो चुकी.
भारत पाकिस्तान का रिश्ता संवेदनशील होने की वजह से इसे इस तरह बनाया गया कि वाघा से निकलने के बाद अटारी तक इसका कोई स्टॉपेज नहीं है. इसे भारतीय रेल की राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस व अन्य प्रमुख ट्रेनों के ऊपर तरजीह दी जाती है ताकि किसी तरह की देर या हादसा न हो.
भारत के अटारी से पाकिस्तान के वाघा के बीच की दूरी करीब 3 किलोमीटर है. इस दौरान BSF के जवान घोड़ागाड़ी से इसकी निगरानी करते चलते हैं. सीमा पार करते ही ट्रेन आगे लाहौर की तरफ निकल जाती है. ट्रेन की खास बात ये है कि इसके लोको पायलट और गार्ड्स काफी अंतराल बाद बदले जाते हैं. उनकी भी लगातार निगरानी होती है. दोनों देशों में आने-जाने के लिए वीजा भी लगता है. पहले वाघा के लिए भारत सरकार से स्पेशल परमिट भी लेना होता था. फिलहाल ऐसा नहीं है, लेकिन ये बंदोबस्त समय-समय पर बदलता रहता है.
गंडा सिंह वाला पाकिस्तान के पंजाब के कसूर में बसा गांव है. अस्सी के दशक के आखिर-आखिर तक ये पाकिस्तान को भारत से जोड़ता था. लेकिन फिर तनाव बढ़ने पर इसे बंद करने का फैसला लिया गया. अब यहां पर भी रिट्रीट सेरेमनी होती है, लेकिन ये वाघा बॉर्डर से छोटी होती है, जिसमें बॉर्डर के लोग शामिल होते हैं. साल 2005 में इस बॉर्डर को खोलने की बात हुई थी, लेकिन फिर सहमति नहीं बनी.
हुसैनीवाला रेलवे ट्रैक भी पहले एक रास्ता हुआ करता था. ये ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान के लाहौर तक चलती थी. 1971 की जंग के बाद पाकिस्तानी फौज ने यहां की पटरियां उखाड़ लीं. ट्रैक के ध्वस्त होने के अलावा दोनों देशों के रिश्ते भी बहुत बिगड़ चुके थे. इसका असर ट्रेन पर हुआ. वो बंद कर दी गई. हालांकि साल के दो दिनों, 23 मार्च और 13 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन चलती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






