
पाकिस्तान के मंदिर में मिली हिंदू बच्ची की लाश, खेत में मिला युवक का शव, सीमा की भारत एंट्री से तो नहीं कनेक्शन?
AajTak
सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने के बाद पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो पाकिस्तान में हिंदू का जीना मुहाल कर दिया जाएगा. मंदिरों पर हमले किए जाएंगे. इसके बाद अब वहां हिंदुओं की हत्याओं के दो मामले सामने आए हैं.
पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है. नाबालिग हिंदू लड़की को उठाकर दोगुने उम्र के शख्स से निकाह करा देना. महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देना और स्कूल-कॉलेज जाती लड़कियों का अहरण कर लेना वहां आम है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में वहां हिंदुओं पर जुल्म के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. इन घटनाओं पर इसलिए भी बात हो रही है, क्योंकि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने के बाद वहां के डकैतों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को देख लेने की धमकी दी थी.
सीमा के भागकर भारत आने के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा है. हाल ही में पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले किए जाएंगे. उसने सिंध के रेहरकी दरबार पर भी अटैक करने की धमकी दी थी.
डकैत ने कहा था- सीमा को नहीं भेजा तो...
पाकिस्तानी डकैत ने वीडियो जारी कर कहा था, 'हमारी अपील है. हम कबीले वाले हैं. हमारी लड़की इधर से गई है. पाकिस्तान से इंडिया गई है. दिल्ली में गई है. ये बात समझ लो. अगर हमारी लड़की को वापस नहीं किया तो जहां-जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे. इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो. हम बलोच कौम हैं.' रानो शार ने अपने वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया था.
नाबालिग लड़की के पिता को रेप की आशंका
डकैत की धमकी के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं की हत्याओं के दो मामले सामने आए हैं. पहली घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के राजोखानई इलाके की है. यहां हिंदू मंदिर से सात साल की हिंदू लड़की की लाश बरामद की गई है. लड़की के परिवार के मुताबिक वह 23 जुलाई की शाम से लापता थी. लड़की के लापता होने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







