
पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद...
AajTak
सेना ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को पाकिस्तान की कई जगहों पर एयर डिफेंस रडारों, एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को हुए हुए नुकसान के फोटो दिखाए थे. एयर मार्शल भारती ने पुष्टि करते हुए कहा था कि ऑपरेशन के दौरान पसरूर, चुनियन और आरिफवाला में एयर डिफेंस रडार तबाह किए गए हैं.
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है. सैटेलाइट इमेजरी में सरगोधा में मुशफ एयरबेस के रनवे पर हमला दिखाया गया था, जो कथित तौर पर किराना हिल्स के नीचे अंडरग्राउंड न्यूक्लियर स्टोरेज से जुड़ा हुआ था. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बेस पर भेदने वाले हथियारों से पाकिस्तान के इस परमाणु ठिकाने को भी निशाना बनाया गया है.
किराना हिल्स पर नहीं किया हमला
जब एयर मार्शल एके भारती से पूछा गया कि क्या भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया है? तो उन्होंने कहा, 'हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में कुछ न्यूक्लियर स्टोरेज हैं, हमें इसके बारे में पता नहीं था. हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है, चाहे वहां कुछ भी हो और न ही बीते दिन की ब्रीफिंग में हमारी ओर से ऐसा कुछ बताया गया था.'
ये भी पढ़ें: 'हमारे सभी मिलिट्री बेस एक्टिव और जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार...', PAK को लेकर तीनों सेनाओं का ऐलान
डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किराना हिल्स न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस को टारगेट कर तबाह कर दिया है, जिनमें सरगोधा से लेकर नूर खान जैसे अहम सैन्य ठिकाने शामिल हैं.
एके भारती ने इस दौरान कहा कि हमारे सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं और भविष्य में जरूरत पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हमने जो फोटो दिखाए हैं उनसे जाहिर होता है कि तुर्की के ड्रोन हों, या फिर कहीं और के भी ड्रोन हों, हमारे काउंटर ट्रोन सिस्टम पूरी तरह से सक्षम हैं. साथ ही ड्रोन को काउंटर करने की जो हमारी स्वदेशी टेक्नोलॉजी है, उसने दिखा दिया है, हम किसी भी तकनीकी को काउंटर कर सकते हैं, आपने तस्वीरों में हश्र देख भी लिया होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










