
पाकिस्तान के चुनाव में कैसे हुई धांधली? इमरान खान की बहन ने आजतक पर किया ये दावा
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने में विफल रही है. शहबाज शरीफ की अगुवाई में नई सरकार बनी है. आजतक ने पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली को लेकर इमरान खान की बहन अलीमा खानम से बात की. उन्होंने बताया कि कैसे 'पीटीआई को हराया गया और उसके वोटों की चोरी की गई.'
पाकिस्तान के आम चुनाव में समर्थित उम्मीदवारों के सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी इमरान खान की पार्टी पीटीआई सरकार नहीं बना सकी. शहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने हैं और उन्हें बिलावल भुट्टो जरदारी ने समर्थन दिया है. इमरान खान खुद जेल में हैं और दर्जनों मामलों का सामने कर रहे हैं. उनकी पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक था और पार्टी नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. सभी मामलों पर आजतक ने इमरान खान की बहन अलीमा खान से खास बातचीत की.
पाकिस्तान के चुनाव में धांधली पर इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने कहा कि उन्होंने (पीएमएल-एन) ने लोगों का मैंडेट चुराया है. चुनाव में कई पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने उन्हें जानबूझकर हराने का आरोप लगाया था. इसपर अलीमा खानम ने बताया कि वोटों का अंतर जब 80 हजार होगा तो इसकी भरपाई कैसे की जाएगी? 80 हजार बैलट लाकर बॉक्स में तो नहीं डाल सकते, इसलिए इसकी भरपाई के लिए संबंधित उम्मीदवार के फॉर्म में बदलाव कर दिए गए.
ये भी पढ़ें: बाहर से PPP का समर्थन, शहबाज शरीफ पीएम, मरियम नवाज पंजाब प्रांत की सीएम, जरदारी प्रेसिडेंट... पाकिस्तान में सरकार गठन का ये बन रहा फॉर्मूला
पाकिस्तान के चुनाव में कैसे हुई धांधली?
अलीमा खानम ने यह भी बताया कि आखिर चुनाव में धांधली कैसे हुई? उन्होंने बताया कि जीतने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म 45 दिया जाता है, जिसमें कुल वोट काउंट और किसे, कितने वोट मिले इसकी जानकारी दी जाती है. वे (नवाज समर्थक) चुनाव अधिकारी से फॉर्म 45 ले गए और उसे आंकड़ों के साथ फॉर्म 47 से बदल दिया. दूसरे फॉर्म में अपने उम्मीदवार को जीतने योग्य वोट की भरपाई कर दी गई. इसके ठोस सबूत हैं.
अलीमा खानम के मुताबिक, चुनाव आयोग के फाइनल नतीजे में पीटीआई को 95 सीटें मिली हैं. पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन, बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी ने मिलकर सरकार बनाई है. इमरान की बहन ने कहा कि चुनाव में जितनी सीटें पीटीआई को मिली हैं अब वे (सत्ता पक्ष) उन सीटों को भी चुराना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें और भी सीटों की जरूरत है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






