
पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर बयान पर भारत का सख्त जवाब, विदेश मंत्रालय ने आरोपों को किया सिरे से खारिज
AajTak
पाकिस्तान ने भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को लेकर टिप्पणी की थी. अब भारत ने इस पर पाक को करारा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे देश से आई टिप्पणी को खारिज किया जाता है, जिसका खुद का अल्पसंख्यकों के प्रति रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.
भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों के कथित उत्पीड़न को लेकर जताए गए आलोचनात्मक बयान पर कड़ा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान की टिप्पणी को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह टिप्पणी उस देश से आई है, जिसका खुद का अल्पसंख्यकों के प्रति रिकॉर्ड बेहद खराब है.
रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ व्यवस्थित और गंभीर उत्पीड़न एक स्थापित तथ्य है, जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता. उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान की आलोचनाओं से वहां हो रहे अत्याचारों की वास्तविकता टली नहीं जा सकती. भारत ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान की आरोप लगाने और ध्यान भटकाने की कोशिशें वास्तविकता को नहीं बदल सकतीं.
पाकिस्तान के बयान की पृष्ठभूमि
पाकिस्तान ने हाल ही में अपने विदेश मंत्रालय के बयान में भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित उत्पीड़न पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने क्रिसमस के दौरान तोड़फोड़ की घटनाओं और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का हवाला देते हुए भारत में इनटोलरेंस और डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था. पाकिस्तानी बयान में यह भी दावा किया गया था कि भारतीय अधिकारी मुसलमानों के घरों को तोड़ रहे हैं और लिंचिंग की घटनाओं के संदर्भ में तनाव फैला रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा... बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा, तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर
भारत का रुख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










