
पाकिस्तान की T20 टीम में मोईन खान के बेटे को मिली जगह, ये है खासियत
AajTak
पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे और नए खिलाड़ी आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टी20 टीम में शामिल किया.
पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे और नए खिलाड़ी आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टी20 टीम में शामिल किया. चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही इमाद वसीम को इंग्लैंड में 3 एवं वेस्टइंडीज में 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा हारिस सोहेल को इंग्लैंड में 3 वनडे मैचों के लिए फिर से टीम में शामिल किया है. तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास और नसीम शाह की भी जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है. जिम्बाब्वे में खेले गए हालिया दो टेस्ट मैचों में अब्बास और नसीम को नजरअंदाज किया गया था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












