
पाकिस्तान की टेरर पॉलिसी का कर दिया पर्दाफाश, खैबर CM ने मुनीर आर्मी को भी किया बेनकाब
AajTak
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद
खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने पाकिस्तान के सत्ता तंत्र पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की सरकार और उससे जुड़े शक्तिशाली गुट, KP में "फर्जी आतंकी हमले" करवाकर अस्थिरता पैदा करते हैं और क्षेत्र में शांति की किसी भी कोशिश को नाकाम करते हैं. अफरीदी ने इसे "राजनीतिक एजेंडे के तहत तैयार किया गया आतंकवाद" बताया.
अफरीदी के इस बयान ने उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है जब KP में हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि संघीय ढाँचे के कुछ ताकतवर लोग अशांति से फायदा उठाते हैं और KP की स्थिरता कभी नहीं चाहते.
यह भी पढ़ें: LoC के पास उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी के खौफ में ग्रामीण, नहीं बने अब तक नए बंकर, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
KPK के मुख्यमंत्री ने हाल में हुई PTM (पश्तून तहाफुज मूवमेंट) कार्यकर्ताओं के अपहरण को इसका ताजा उदाहरण बताया. ये लोग "प्रांतीय पीस जिरगा" में शामिल होने के बाद लापता हुए थे. अफरीदी का कहना है कि यह अपहरण शांति प्रयासों को पटरी से उतारने और अफगानिस्तान के साथ संवाद को कमजोर करने की कोशिश है.
आतंकवाद पूरी तरह बनाया हुआ है- पीटीआई सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा, "71 साल से जो सोच पाकिस्तान पर हावी है, उसने साबित कर दिया कि यह आतंकवाद पूरी तरह बनाया हुआ है. वे शांति को लोगों की इच्छा के अनुसार नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से चलाते हैं."

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








