
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर भारतीय सेना और पंजाब पुलिस! बीते 13 महीनों में 6 हमले
AajTak
पंजाब के तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन पर बीते शनिवार को आरपीजी हमला हुआ था. भारतीय सेना और पुलिस प्रतिष्ठानों पर बीते 13 महीनों में ये छठा हमला है. इसके सुराग मोहाली में बीते 9 मई को हुए हमले से मिलते हैं.
पंजाब के तरनतारन जिले के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन पर बीते शनिवार को आरपीजी हमला हुआ था. बीते 13 महीनों में भारतीय सेना और पुलिस पर ये छठा हमला है. इसके सुराग मोहाली में बीते 9 मई को हुए हमले से मिलते हैं. पुलिस ने अबतक इसमें आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया है, लेकिन इससे पहले जो हमले हुए थे उन सभी के मास्टरमाइंड गैंगस्टर और तस्कर थे.
डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि यह साफ संकेत है कि पाकिस्तान के पास भारत को हजारों जख्म देने की रणनीति है. माना जा रहा है कि तरनतारन में हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए मिलिट्री ग्रेड के हथियार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के रास्ते तस्करी किए गए थे. इस मामले में पुलिस ने यूएपीए के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने पूछताछ के लिए सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मौके से रॉकेट और रॉकेट लॉन्चर बरामद किया है, जो पुलिस के अनुसार सैन्य ग्रेड हार्डवेयर है. इन्हें संभवतः पाकिस्तान के रास्ते तस्करी कर लाया गया था. पंजाब पुलिस ने बीते 15 अक्टूबर को एक अलर्ट जारी किया था. इसमें कहा गया था कि आतंकी, पुलिस और अन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस अलर्ट की अनदेखी की गई.
अधिकारियों ने सभी थानों को एंट्री गेट पर स्थायी गार्ड तैनात करने के अलावा स्टेशनों के बाहर माउंटेड लाइट मशीन गन लगाने को कहा था. पुलिस थानों को भी प्रवेश द्वारों पर चेक पोस्ट बनाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सरहाली में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई. यहां सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे.
तरनतारन से पहले हुए हमले
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने गैंगस्टरों और तस्करों की मदद से पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को मारने के लिए अतीत में पुलिस स्टेशनों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर इसी तरह के पांच हमलों को अंजाम दिया था. दिलचस्प बात यह रही कि किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई. सभी हमले अंधेरे में किए गए. मोहाली और सरहाली हमलों में आरपीजी रॉकेट का इस्तेमाल किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










