
पाकिस्तान का सबक देना जरूरी था... 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंक के विनाश पर आ रहे लोगों के रिएक्शन
AajTak
भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत पर बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं.
'अगर आतंकवाद का सपोर्ट करेगा तो...'
यहां मध्यप्रदेश के भोपाल में आजतक के बात करते हुए लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को याद दिलाना जरूरी है कि वह अगर आतंकवाद का सपोर्ट करेगा तो हमारा देश भी आतंकवाद को तबाह करने में पीछे नहीं रहने वाला है. भारतीय आर्मी और सरकार को आतंकवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म कर देना चाहिए.लोगों ने कहा कि ये भारत का मजबूत कदम है ,पूरा देश भारतीय आर्मी और सरकार के साथ खड़ा है.
'जीतना तो हमारी सेना को ही है लेकिन...'
उन्होंने कहा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी था. उनके और आतंकी ठिकानों का नष्ट किया जाना चाहिए. इस बार आतंक को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. हर एक भारतीय और पूरी दुनिया भारत के साथ है. जीतना तो हमारी सेना को ही है बस जान माल का नुकसान होता है. आतंक को खत्म करने की पीएम मोदी को मुहीम बहुत सही है. पाकिस्तान का सबक देना जरूरी था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










