
पाकिस्तान: इमरान खान ने ऑडियो क्लिप मामले में FIA के नोटिस को लाहौर हाई कोर्ट में दी चुनौती
AajTak
अमेरिकी सिफर से संबंधित ऑडियो लीक की जांच के सिलसिले में एफआईए ने इमरान खान को 6 दिसंबर यानी आज तलब किया था. बीते सितंबर महीने में एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें उनके प्रमुख सचिव आजम खान और पूर्व मंत्री असद उमर की बातचीत सामने आई थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी सिफर ऑडियो लीक मामले में एफआईए की जांच के खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इमरान ने अदालत में एफआईए के कॉलअप नोटिस को चुनौती दी है. पीटीआई चेयरमैन की याचिका पर हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा.
अमेरिकी सिफर से संबंधित ऑडियो लीक की जांच के सिलसिले में एफआईए ने इमरान खान को 6 दिसंबर यानी आज तलब किया था. बीते सितंबर महीने में एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें उनके प्रमुख सचिव आजम खान और पूर्व मंत्री असद उमर की बातचीत सामने आई थी.
ऑडियो क्लिप में इमरान इसकी प्लानिंग कर रहे हैं कि विदेशी साजिश के मुद्दे को आगे कैसे बढ़ाना है. ऑडियो क्लिप में इमरान खान ने कथित तौर पर अपने तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान को अमेरिका के एक संदेश (Cypher) पर खेलने की बात कही.
ऑडियो में इमरान खान बात कर रहे हैं कि सत्ता जाने के लिए विदेशी हाथ को कैसे जिम्मेदार ठहराना है. इमरान खान सत्ता में रहने के दौरान आरोप लगाते रहे हैं कि अमेरिका उनकी सरकार को हटाने की कोशिश कर रहा है. इमरान खान लीक ऑडियो में कह रहे हैं कि हमें लोगों को बताना होगा कि उन्हें सत्ता से हटाने की तारीख पहले से तय थी. उन्होंने कहा कि किसी भी देश का नाम नहीं लेना है.
ऑडियो लीक की जांच के लिए कमेटी का गठन
शहबाज सरकार ने ऑडियो लीक की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया. बाद में कैबिनेट ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को भी मंजूरी दी थी. एफआईए ने पीटीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और असद उमर को भी तलब किया था. याचिका में खान ने कहा कि एफआईए ने एक विदेशी देश से प्राप्त राजनयिक सिफर से संबंधित कथित ऑडियो लीक की जांच शुरू की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









