
पाकिस्तानी सेना का आतंकियों से कनेक्शन फिर बेनकाब, भारतीय हमले में ढेर आतंकी की कब्र पर पहुंचे टॉप अफसर
AajTak
मुदस्सिर अहमद के अलावा, मरकज तैयबा पर भारतीय हमले में यूसुफ अजहर और अब्दुल मलिक रऊफ सहित अन्य प्रमुख लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी भी मारे गए थे. अजहर और रऊफ भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रचने में अपनी भूमिका के लिए लंबे समय से वांटेड थे.
पाकिस्तान की प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ गहरी सांठगांठ का एक और ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला है. पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमले में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकवादी की कब्र पर 14 अगस्त को खुलेआम श्रद्धांजलि अर्पित करते देखा गया.
जीओसी लाहौर डिवीजन मेजर जनरल राव इमरान सरताज, संघीय मंत्री मलिक रशीद अहमद खान, डीपीओ कसूर मुहम्मद ईसा खान और डिप्टी कमिश्नर इमरान अली ने लाहौर के मुरीदके में मुदस्सिर अहमद की कब्र का दौरा किया. मुदस्सिर लश्कर का मुख्य ऑपरेटिव था, जो इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 की हाईजैकिंग और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ा था. वह आतंकी संगठन के मुख्यालय मरकज तैयबा को निशाना बनाकर किए गए भारतीय ऑपरेशन में मारे गए लोगों में शामिल था.
मुदस्सिर अहमद के अलावा, मरकज तैयबा पर भारतीय हमले में यूसुफ अजहर और अब्दुल मलिक रऊफ सहित अन्य प्रमुख लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी भी मारे गए थे. अजहर और रऊफ भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रचने में अपनी भूमिका के लिए लंबे समय से वांटेड थे. मुरीदके में 7 मई को मुदस्सिर अहमद के अंतिम संस्कार का नेतृत्व लश्कर कमांडर अब्दुल रऊफ (अब्दुर रऊफ) ने किया, जो अमेरिका द्वारा विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी है.
पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) को लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के साथ मुदस्सिर अहमद के जनाजे में नमाज अदा करते देखा गया था. इससे संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका द्वारा सूचीबद्ध आतंकवादियों को पाकिस्तान की सरकार और सेना द्वारा दिए जा रहे निरंतर संरक्षण का पर्दाफाश होता है. यह घटनाक्रम आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान के दोहरे रवैये का एक और सबूत है. वह सार्वजनिक रूप से आतंकवाद से लड़ने का दावा करता है, जबकि उसकी सरकारी मशीनरी दुनिया के कुछ मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को सम्मानित करती नजर आती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






