
पाकिस्तानी मर्द, ग्रूमिंग गैंग और रेप... क्यों सुलग उठी है लंदन की पॉलिटिक्स? मस्क भी विवाद में कूदे
AajTak
ग्रूमिंग गैंग, पाकिस्तानी पुरुष, ब्रिटिश बच्चियों के संग रेप और फिर उनका लगातार शोषण. लंदन की राजनीति आजकल इन शब्दों के इर्द-गिर्द चल रही है. इस पूरे विवाद में एंट्री हो गई है टेस्ला कंपनी के बॉस एलन मस्क की. मस्क ने इस केस में सीधे ब्रिटिश पीएम पर हमला किया है और उनपर आरोपों की झड़ी लगा दी है. मस्क ने तो ब्रिटेन के किंग से संसद ही भंग करने की मांग कर दी है.
लंदन शहर अपने कोस्मोपोलिटिन मिजाज के लिए जाना जाता है. Cosmopolitan यानी वैसा शहर जहां कई संस्कृतियों, धर्मों, क्षेत्रों और नस्लों के लोग रहते हैं. उदाहरण के लिए, मुंबई या दिल्ली जैसे शहरों को भी कोस्मोपोलिटिन कहा जा सकता है क्योंकि यहां अलग अलग संस्कृतियों और समुदायों के लोग रहते हैं.
पिछले कुछ समय से चल रहे एक विवाद ने लंदन शहर की इस पहचान पर संकट पैदा कर दिया है. ये विवाद है ग्रूमिंग गैंग का.
हम आपको सबसे पहले बताते हैं कि ग्रूमिंग गैंग है क्या?
दरअसल ग्रूमिंग गैंग एक प्रकार का अपराधिक गिरोह है जो लड़कियों को अपना शिकार बनाता है. ये समूह आमतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे कि सोशल मीडिया, गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और चैट रूम्स का उपयोग करके अपने टारगेट को आकर्षित करते हैं.
ग्रूमिंग गैंग में शामिल अपराधी आमतौर पर अपने शिकार को धोखा देने और उन्हें अपने कंट्रोल करने के लिए मनिपुलेशन और धमकी का उपयोग करते हैं. वे अपने शिकार को अक्सर अश्लील सामग्री भेजते हैं और उन्हें अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर करते हैं.
एक बार इनके चंगुल में फंसने पर लड़कियों का बाहर निकला मुश्किल हो जाता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








