
पाकिस्तानी बादाम से बेहिसाब कमाया, फिर आतंकियों को पाला-पोसा, टेरर फंडिंग केस में NIA ने दायर की चार्जशीट
AajTak
जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच क्रॉस एलओसी व्यापार से बेहिसाब कमाई कर घाटी में टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने चार्जशीट दायर कर दी है. एनआईए ने दावा किया है कि वस्तु विनिमय प्रणाली के तहत व्यापार में मिलने वाली छूट का गलत फायदा उठाते हुए तीन लोगों ने खूब कमाई की फिर उसी पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया है.
एनआईए ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग और सीमा पार एलओसी व्यापार से जुड़े मामले में चार्जशीट दायर कर दी है. एजेंसी ने इस मामले में पुलवामा के तनवीर अहमद वानी और बारामूला के पीर अरशद इकबाल और बशीर अहमद सोफी को आरोपी बनाया है. यह मामला जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच क्रॉस एलओसी व्यापार के माध्यम से मुनाफाखोरी और धन जुटाने व जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उस धन का उपयोग करने से संबंधित है.
यह मामला जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच क्रॉस एलओसी व्यापार के माध्यम से मुनाफाखोरी और धन जुटाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उस धन का उपयोग करने से संबंधित है. 2008 में क्रॉस-एलओसी व्यापार बारामूला स्थित उरी में सलामाबाद और पुंछ के चाकन-दा-बाग स्थित में बने व्यापार सुविधा केंद्रों (टीएफसी) से शुरू किया गया था. एसओपी के अनुसार, वस्तु विनिमय प्रणाली के तहत 21 वस्तुओं को पीओके से आयात करने और जम्मू-कश्मीर से निर्यात करने की अनुमति दी गई थी लेकिन इसमें पैसे का कोई लेन-देन शामिल नहीं था.
ज्यादा आयात करते थे, कम मुनाफा दिखाते थे
जांच में पता चला है कि व्यापारी बहुत ज्यादा बादामों का आयात कर रहे थे और कम बिल दिखकर बेहिसाब मुनाफा कमाया रहे थे. जांच में यह भी पाया गया कि पीओके के क्रॉस एलओसी व्यापारियों में कुछ आतंकवादी हैं और कुछ हिजबुल मुजाहिद्दीन के समर्थक थे. इसके बाद अप्रैल 2019 में व्यापार को रोक दिया गया था.
रिश्तेदारों, दोस्तों के नाम कर रखी थी फर्में
जांच में पता चला कि आरोपी तनवीर अहमद वानी और पीर अरशद इकबाल क्रॉस-एलओसी व्यापारी थे. वे कई क्रॉस एलओसी व्यापार फर्मों को संभाल रहे थे. ये फर्में उनके और उनके दोस्तों, रिश्तेदारों, कर्मचारियों के नाम पर रजिस्टर्ड थे. आयातित बादामों के अंडर-इनवॉइसिंग के अतिरिक्त आयात से असाधारण मुनाफा कमाया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










