
पाकिस्तानी बच्चे का क्यूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
एक पाकिस्तानी बच्चे का क्यूट डांस ने इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका सा मचा रखा है. सिर्फ इतना ही नहीं जिस गाने पर पाकिस्तानी बच्चा डांस कर रहा है, वो गाना भी ज़बरदस्त ट्रेंड कर रहा है. आलम ये है कि हर कोई इसकी धुन पर पाकिस्तानी बच्चे के स्टेप्स कॉपी कर रहा है. इस गाने की जैसे दुनिया भर में रील्स चल पड़ी है. देखें ये वीडियो.

सीजफायर लागू होने के बावजूद इजरायली सेना ने पूर्वी गाजा सिटी के जैतून इलाके में रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया. तीन मंजिला इमारत पर हुए हमले के बाद इलाके में आग और धुआं फैल गया. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक युद्ध और बाद की कार्रवाइयों में हजारों लोग मारे और घायल हुए हैं, जिससे समझौते के पालन पर सवाल उठे हैं.

अमेरिका और ईरान अपने आपसी तनाव को कम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट में बीतचीत का सिलसिला आगे बढ़ा रहे है. इस बातचीत के लिए ओमान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान परमाणु मुद्दे पर बात करने को तौयार है लेकिन अपने मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने जैसी मांगों पर बात नहीं करेगा.

12 फरवरी को बांग्लादेश के भविष्य का फैसला होने वाला है. फैसला इस बात पर होगा कि क्या बांग्लादेश एक बार फिर से लोकतांत्रिक देश बनने वाला है या वो शरिया कंप्लायंट देश बनेगा. जो आसार दिख रहे हैं, उसके हिसाब से बांग्लादेश में शरिया कानून लाने की तैयारी हो रही है और वहां की संसद में कट्टरपंथियों की सत्ता बस शुरू होने वाली है.

Pakistan में लोग अपने देश के गटर के ढक्कर चोरी करने के लिए मजबूर हैं. यह समस्या इतनी बड़ी हो गई है कि अब पाकिस्तान सरकार ने इस चोरी को रोकने के लिए कड़ा कानून लागू किया है. सरकार की यह पहल गटर के ढक्कर की चोरी को रोकेगी और इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. इस कानून के तहत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Pakistan में गटर के ढक्कर चोरी की समस्या कई महीनों से बढ़ती जा रही थी, जिससे जनता और स्थानीय प्रशासन दोनों को परेशानी हो रही थी.

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव और भारत के संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत की है. उन्होंने बताया कि बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो चुका है और नतीजों का इंतजार है. ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. राजदूत ने चाबहार पोर्ट को लेकर भी बातचीत की है.








