
पाकिस्तानी फौज ने अपने ही देश में की एयरस्ट्राइक, बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों को मार डाला
AajTak
पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश में एयरस्ट्राइक कर बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों की जान ले ली है.
पाकिस्तानी सेना अपने ही पश्तून नागरिकों पर हवाई हमले कर बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों की जान ले ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर रात करीब 2 बजे पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 LS-6 बम गिराए, जिसमें 30 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बामबारी में गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और जगह-जगह लाशें बिछी पड़ी हैं.
स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में लोग सो रहे थे, तभी तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. बमबारी इतनी तीव्र थी कि गांव का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है. कई घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं और चारों ओर सिर्फ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है. गांव की गलियां और सड़कें टूटे हुए घरों के मलबे से भरी पड़ी हैं, जिससे बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव की तबाही और घायलों की चीखें साफ दिखाई दे रही हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










